Priyanka Chopra ने निक को खिलाया हाजमोला, पति का रिएक्शन देख छूट गई थी हंसी

Priyanka Chopra: कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आईं प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को लेकर एक फनी स्टोरी शेयर की है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने निक को हाजमोला खिलाया था, तब उनका क्या रिएक्शन था।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) एंटरटेनमेंट की दुनिया के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की जाती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में मेहमान बनकर पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एक बार पति निक जोनस को हाजमोला खिला दिया था, जिसके बाद उनका रिएक्शन देखने लायक था। यह किस्सा बताते-बताते प्रिंयका चोपड़ा अपनी हंसी नहीं रोक पाई और उनके साथ ही शो में मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

निक जोनस को खिला दिया हाजमोला

कपिल शर्मा ने प्रिंयका चोपड़ा से पूछा कि क्या निक जोनस ने कभी अचार खाया है. एक्ट्रेस ने बताया, ‘हां मैंने उन्हें आचार खिलाया है और उन्हें आचार बहुत पसंद है. मेरे घर में हर किस्म का आचार है. लेकिन आप जरा सोचिए किसी अमेरिकन को आप हाजमोला खिलाओ को क्या रिक्शन होगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KrishnaEdits (@krishnaedits520)

 

कपिल ने प्रियंका से पूछा कि वह निक जोनस को पंजाबी में क्या निकनेम देंगी? तो एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके परिवार के लोगों ने पहले से ही उनके कई मजेदार नाम रखे हैं. प्रियंका ने हंसते हुए बताया, ‘मेरी बुआ, चाचा वगैरह सब उन्हें निकवा, निक्की और निकू बुलाते हैं. एक दिन तो उन्होंने उन्हें निकर ही कह दिया. दरअसल, मेरे परिवार में कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें अपनी ड्रिंक्स पर थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत है. वे कहते हैं- निकर, कम हियर.’

ये भी पढ़े-Apple कंपनी में वर्किंग है माधुरी दीक्षित का बड़ा बेटा, बॉलीवुड को मानते हैं ‘सर्कस’

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द वाराणसी फिल्म में नजर आएंगी. इसमें महेश बाबू लीड रोल निभा रहे हैं. यह मूवी एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही है. हाल ही फिल्म का टाइटल रिवील किया गया और साथ ही महेश बाबू का लुक भी दिखाया गया. प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की यह मूवी साल 2027 में रिलीज होगी.

ये भी पढ़े-दीपिका से विवाद; रणवीर की तारीफ, ‘धुरंधर’ के दीवाने हुए एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा

 

Back to top button