War 2 के रिलीज से पहले ऋतिक रोशन और Jr NTR में जंग, एक दूसरे से बनाई दूरी!

Hrithik Roshan Vs Jr. NTR: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर पहली बार एक साथ फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म रिलीज से पहले ही मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Hrithik Roshan Vs Jr. NTR: यशराज फिल्म्स (YRF) की ‘वॉर 2’ (War 2) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और एनटीआर जूनियर (Jr. NTR) को फिल्म प्रमोशन के दौरान एक-दूसरे से दूर रखने का फैसला किया है। इस फैसले के पीछे की वजह पर मेकर्स का कहना है कि फिल्म में दोनों स्टार्स एक-दूसरे से जबरदस्त लड़ाई करते हैं। अगर दोनों प्रमोशन में साथ दिखेंगे, तो लोगों को उनकी दुश्मनी उतनी असली नहीं लगेगी। दर्शकों को पूरी तरह से दुश्मनी और टक्कर का अनुभव देने के लिए यह फैसला लिया गया।

एक साथ नहीं नजर आएंगे ऋतिक और Jr. NTR

ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर फिल्म का प्रमोशन अलग-अलग करेंगे। दोनों किसी भी प्रमोशनल वीडियो में एक साथ नहीं दिखेंगे, और न ही फिल्म रिलीज से पहले एक साथ कहीं भी नजर आएंगे। फिल्म में दोनों स्टार्स का आमना-सामना भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा। फिल्म में जब दोनों टकराएंगे, तो बड़े पर्दे पर जबरदस्त एक्शन और खूनी जंग देखने का मजा अलग ही होगा। इसलिए प्रमोशन में दोनों को दूर रखा जा रहा है, ताकि फिल्म का रोमांच और उनकी टक्कर का असर लोगों के मन में बना रहे।”

Jr. NTR बॉलीवुड में डेब्यू

‘वॉर 2’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें ‘एक था टाइगर’, ‘वॉर’, और ‘पठान’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं। ‘वॉर’ को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था, जबकि इसके सीक्वल यानी ‘वॉर 2’ को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका में वापसी करेंगे, जबकि जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।

ये भी पढ़े-

Ramayana के सेट से राम-लक्ष्मण का वीडियो वायरल, Ranbir Kapoor ने रवि दुबे को लगाया गले

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सूत्रों की मानें तो वाईआरएफ का मानना है कि दर्शकों को सबसे पहले ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर की दुश्मनी फिल्म में देखने को मिले, उसके बाद ही दोनों प्रमोशन में साथ नजर आएं। अगर दोनों पहले साथ में दिखेंगे, तो फिल्म में दिखाई जाने वाली दुश्मनी का असर कम हो जाएगा। लोगों को फिल्म का सबसे बेहतरीन अनुभव देने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े-

Maalik Trailer: गैंगस्टर बन बरसाई गोल‍ियां, ‘मालिक’ बनने निकले राजकुमार

Back to top button