
Box Office: पहले ही दिन ‘Dhurandhar’ ने थिएटर्स में काटा गदर, 24×7 धड़ाधड़ चल रहे शोज
Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर के लिए पहले ही दिन थिएटर्स हाउसफुल रहे और कमाई से बॉक्स ऑफिस हिला दिया। फिल्म की कमाई सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी धुआंधार रही।
Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा धमाका कर दिया है. ‘धुरंधर’ ना सिर्फ रणवीर सिंह की करियर बेस्ट ओपनिंग लेकर आई है. बल्कि इसने 2025 की बेस्ट बॉक्स ऑफिस ओपनिंग्स में भी जगह बनाई है. अब ये कई तगड़े रिकॉर्ड्स भी बनाने के लिए तैयार है. ‘तेरे इश्क में’ (Tere Ishk Mein) के आगे धुरंधर ने धुआंधार कमाई कर हर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है।
दुनियाभर में पहले दिन धुरंधर का कमाल
फिल्म की एडवांस बुकिंग की स्लो स्पीड से कई एक्सपर्ट्स को डाउट हुआ कि शायद ये बहुत बड़ा कमाल ना कर पाए। लेकिन शुक्रवार की ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘धुरंधर’ ने जनता का दिल जीत लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुमान बताते हैं कि ‘धुरंधर’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28-29 करोड़ की रेंज में ओपनिंग कलेक्शन किया है. ‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग ठीकठाक थी और उम्मीद की जा रही थी कि ये 22-24 करोड़ के आसपास ओपनिंग कलेक्शन कर सकती है. पर पॉजिटिव रिव्यूज और जनता से मिले जोरदार वर्ड ऑफ माउथ ने खेल बदल दिया।
View this post on Instagram
ये 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म ओपनिंग बन गई है. इससे पहले विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का नाम है, जिसने पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की थी. <br />इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, एडवांस बुकिंग में महज 9.23 करोड़ की कमाई के बावजूद वॉक-इन और वर्ड ऑफ माउथ ने शाम तक ऑक्यूपेंसी को 35% तक पहुंचा दिया.





