
‘धुरंधर’ के कहर से कांपी ‘Avatar 3′, जानें- फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Avatar 3 Collection: ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने ओपनिंग डे पर भारत में ‘धुरंधर’ को कांटे की टक्कर दी है। हालांकि, इसने ‘अवतार 2’ के मुकाबले आधी कमाई की है। लेकिन फिर भी एक शानदार शुरुआत हुई है।
Avatar 3 Collection: सिनेमाघरों में शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार फायर एंड ऐश’ रिलीज हुई है. इस फिल्म की शुरुआत भारत में उतनी खास नहीं रही जितनी उम्मीद की जा रही थी. वहीं पिछले दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही ‘धुरंधर’ रिलीज के 15वें दिन भी सिकंदर साबित हुई. इन सबके बीच चलिए जानते हैं फिल्मों का शुक्रवार का रिपोर्ट कार्ड कैसा रहा है?
‘धुरंधर’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘अवतार 3’
शुक्रवार, 19 दिसंबर को ‘धुरंधर’ ने उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। ‘अवतार 3’ इसका बाल भी बांका नहीं कर पाई है। तब भी, जब इस हॉलीवुड फिल्म के कारण ‘धुरंधर’ से सभी IMAX स्क्रीन्स छिन गए हैं। 15वें दिन इसने 22.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह फिल्म अब अपने तीसरे हफ्ते में है, और एक ऐतिहासिक लाइफटाइम कमाई की ओर बढ़ रही है।
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन की इस फिल्म ने 15 दिनों में देश में 483.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 737.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है।
ये भी पढ़े– Happy Patel Trailer: वीर दास-माेना सिंह नहीं; आमिर खान लूट ले गए बाजी
अवतार फायर एंड ऐश की कमाई?
‘अवतार फायर एंड ऐश’ सिनेमाघरों में 19 दिसंबर शुक्रवार को रिलीज हुई है. जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी की इस तीसरी फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि इस फिल्म ने दमदार शुरुआत की है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘अवतार फायर एंड ऐश’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में 20 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है.
ये आंकड़े इम्प्रेसिव तो हैं लेकिन फिर भी ये ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ से काफी कम हैं. बता दें कि ‘अवतार 2’ ने भारत में अपने पहले दिन ही 40.3 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी.
ये भी पढ़े– Avatar 3 Review: शानदार विजुअल्स, कमाल VFX , लेकिन बांध नहीं पाई स्टोरीटेलिंग…





