‘Dhurandhar’ ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों

Dhurandhar Advance Booking: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म धुरंधर शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के लिए धड़ाधड़ टिकट बुकिंग जारी है।

Dhurandhar Box Office Collection in Advance: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड मूवी धुरंधर का अभी से ही बॉक्स ऑफिस पर असर दिखने लगा है। यह फिल्म धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishk Mein) को भी कमाई के मामले में पछाड़ की तैयारी में है। अभी भी फिल्म की रिलीज में 5 दिन बाकी हैं, ऐसे में इसे बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग मिल सकती है। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग खोल दी गई है और इसे बहुत क्रेजी रिस्पॉन्स मिल रहा है। जानिए अभी रणवीर सिंह की मूवी ने कितना कमा लिया है।

पहले ही दिन बिक गए इतने टिकट

ट्रेड विशेषज्ञ सुमित ने अपनी X पोस्ट में लिखा, “धुरंधर को एडवांस बुकिंग के मामले में बहुत अच्छी शुरुआत मिली है, क्योंकि पहले ही दिन फिल्म के 20,000 टिकट बिक गए हैं। बुक माय शो पर प्रति घंटे के हिसाब से ट्रेडिंग शुरू हो गई है, जनता के बीच फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है।” फिल्मों की कमाई के आंकड़े जारी करने वाले प्लेटफॉर्म सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन 2274 शोज चलाए जाएंगे।

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर को दो फॉर्मेट में रिलीज किया जा रहा है- 2D और IMAX 2D। पूरे देश में फिल्म को कुल 2274 शोज मिले हैं। एडवांस बुकिंग में अभी तक सबसे ज्यादा टिकटें दिल्ली में बिकी हैं। इसके बाद बाकी राज्यों में भी धड़ाधड़ लोग धुरंधर की एडवांस बुकिंग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े- Tere Ishk Mein’ टॉप ओपनर की लिस्ट में शामिल, ‘गुस्ताख इश्क’ की धीमी शुरुआत

5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली ‘धुरंधर’ 3 घंटे 32 मिनट की रनटाइम के साथ बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है. हालाँकि फिल्म को अभी सेंसर बोर्ड से मंज़ूरी नहीं मिली है, लेकिन इसकी इंटरनेशनल रेटिंग 18+ के लिए निर्धारित की गई है, जिसमें ‘ज़बरदस्त हिंसा’ का डिस्कलेमर है। बात करें स्टार कास्ट की तो फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और संजय दत्त जैसे कलाकार हैं।

ये भी पढ़े- Kartik Aaryan: कार्तिक-अनन्या का फैंस को तोहफा, फिल्म के टाइटल ट्रैक ने मचाई तबाही

 

Back to top button