Housefull 5 का बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन, धुआंधार कमाई से रच दिया इतिहास

Housefull 5 Box Office Collection : हाउसफुल फ्रेंचाइजी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया। मल्टीस्टारर ये फिल्म दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

Housefull 5 Box Office Collection : हाउसफुल की 5वीं फ्रेंचाइजी में इस बार हर चीज डबल थी। 17 स्टारकास्ट के साथ इस मल्टीस्टारर फिल्म में कॉमेडी तो है ही, लेकिन इसी के साथ इसमें सस्पेंस भी भरपूर है। हाउसफफुल 5 के क्लाइमैक्स भी दो हैं और मूवी दर्शकों का मनोरंजन भी डबल कर रही है। क्या वीकडे और क्या वीकेंड फिल्म की कमाई का ये सफर अनवरत चल रहा है। वहीं अब नया कलेक्शन भी सामने आ गया है।

छावा की राह पर चली हाउसफुल 5

सैकनलिक.कॉम के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को फिल्म हाउसफफुल 5 ने दुनियाभर में 248.5 करोड़ की कमाई कर ली है। विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म छावा के बाद वर्ल्डवाइड इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है। पहले ये जगह रेड 2 की थी, लेकिन अक्षय कुमार की मूवी ने अजय की मूवी को पीछे छोड़ दिया है।

चार दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार

फिल्म ने अपने पहले दिन 23 करोड़ की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग ली थी और अपनी रिलीज के सिर्फ चार दिनों के भीतर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, जैसे-जैसे वीकडे आया, कॉमेडी थ्रिलर के डेली कलेक्शन में थोड़ी गिरावट भी देखने को मिली।

‘हाउसफुल 5’ की कहानी

तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ‘हाउसफुल 5’के दो-दो क्लाइमैक्स (हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B) हैं। ये कहानी है एक अरबपति बिजनेसमैन रंजीत डोबरियाल की जो अपना 100वां जन्मदिन मनाने लग्जरी शिप पर पहुंचा है लेकिन देखते ही देखते खुशी का माहौल दुख में बदल जाता है। बर्थडे के जश्न से पहले ही उसकी मौत हो जाती है। इसके बाद असली कहानी शुरू होती है जो उसके जायदाद को लेकर है। अरबपति रंजीत अपनी सारी जायदाद अपनी पहली पत्नी के बेटे जॉली के नाम कर गया है, जो उस पार्टी में आने वाला है। लेकिन अब इस कहानी में एक-एक कर तीन जॉली की एंट्री होती है। अब यही पता लगाना है कि इनमें से असली जॉली कौन है।

ये भी पढ़े- 

Thug life Release: SC ने Kamal Haasan को दी राहत, कर्नाटक में रिलीज होगी फिल्म

 

Back to top button