
‘Thamma’ कर रही बम्पर कमाई, ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ का भी जलवा बरकरार
Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat, Box Office Collection: बॉलीवुड में इस हफ्ते का बॉक्स ऑफिस काफी रोमांचक रहा है, क्योंकि एक ही दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, पहली आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ और दूसरी हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’।
Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat, Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ (Thamma) पहले दिन से ही अपनी मजबूत पकड़ बनाकर रखी है। एडवांस बुकिंग की बदौलत इसने पहले दिन थिएटरों में खूब गर्दा उड़ाया। वहीं दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी इसने शानदार कमाई की। वहीं इस फिल्म के साथ रिलीज हुई ‘एक दीवाने की दीवानियत’ (Ek Deewane ki Deewaniyat) अपनी लागत वसूल पाने के बेहद करीब है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
थामा ने 3 दिन में इतनी की कमाई (Thamma Collection)
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, थामा ने तीसरे दिन यानी भैया दूज के मौके पर 12.50 करोड़ की कमाई हासिल की है. जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 18.6 करोड़ का था. वहीं पहले दिन 24 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ने हासिल की, जिसके बाद भारत में थामा की कमाई 55.10 करोड़ तक पहुंची है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो यह आंकड़ा 70 करोड़ पार हो चुका है. जबकि अभी फिल्म के 145 करोड़ के बजट को पार करना जरुरी है।
फिल्म की कास्टिंग की बात करें तो आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल ने बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों को बांधे रखा है। आयुष्मान और रश्मिका की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई है।
ये भी पढ़े-
‘अबकी बार मोदी सरकार’ और ‘ठंडा मतलब कोका‑कोला’ जैसे स्लोगनों के जनक पीयूष पांडे का निधन
‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन
‘एक दीवाने की दीवानियत’ की, तो हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की इस रोमांटिक फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत की है। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने तीसरे दिन करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर तीन दिनों में ये फिल्म 22.75 करोड़ के करीब हो चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने करीब 27-28 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि, फाइनल कलेक्शन का इंतजार है। यानी इस वीकेंड तक ये फिल्म अपने बजट से आगे निकल जाएगी।
ये भी पढ़े-
Malaika Arora के बर्थडे पर छलका अर्जुन कपूर का प्यार! तस्वीर शेयर कर लिखा नोट
दोनों फिल्मों ने अलग-अलग शैलियों में दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज दिया है। जहां ‘थामा’ हॉरर कॉमेडी के तड़के के साथ हंसी और डर का अनोखा संगम पेश करती है, वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रोमांटिक ड्रामा के रूप में इमोशन्स और पैशन से भरपूर कहानी लेकर आई है।
ये भी पढ़े-
Fauzi Poster: प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, ‘फौजी’ का पहला लुक रिलीज!





