Cocktail 2 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, लव ट्राएंगल में फंसे शाहिद कपूर

Cocktail 2 First Look: फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इस साल रिलीज होगी। इससे पहले दर्शकों को एक सरप्राइज मिलने वाला है। फिल्म का फर्स्ट लुक जल्द रिलीज होगा और दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख पाएंगे।

Cocktail 2 First Look: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन की तिकड़ी वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ लंबे समय से चर्चा में है। पिछले दिनों खबर आई थी कि फिल्म की शूटिंग पूरी हाे चुकी है जिसके बाद से फैंस इसकी झलक देखने के लिए उतावले थे। इस बीच, निर्माता मैडॉक फिल्म्स ने ‘कॉकटेल 2’ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट साझा किया है। उन्होंने आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया है कि फिल्म की पहली झलक को ‘धुरंधर 2′ के साथ जारी किया जाएगा।

कॉकटेल 2 के पोस्टर्स अनाउंस

शुक्रवार को शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर कॉकटेल 2 का पोस्टर जारी किया है जिसमें वह ओपन रूफ गाड़ी में बैठे हुए दिख रहे हैं। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया, “ज्यादा जानकारी के लिए आपको इस बुधवार को थिएटर जाना होगा।” रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने अपने-अपने पोस्टर्स शेयर किए हैं। तीनों का ही लुक गाड़ी में सफर के दौरान का है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

 

धुरंधर 2 से कॉकटेल 2 का खास कनेक्शन?

कुछ दिनों से फिल्मी गलियारों में चर्चा हो रही थी कि कॉकटेल 2 का टीजर आदित्य धर निर्देशित धुरंधर द रिवेंज के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब शाहिद ने अनाउंस किया है कि उनकी फिल्म का टीजर 18 मार्च को सिनेमाघरों में आ रहा है। इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म का पेड प्रीमियर आ रहा है। इससे लगता है कि कॉकटेल 2 का टीजर धुरंधर 2 के साथ आ रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की कहानी लव ट्राएंगल पर आधारित बताई जा रही है, जो मॉर्डन लव स्टोरी पर फोकस होगी। बता दें कि फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इस साल जनवरी के आखिर में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी।

ये भी पढ़े- Main Vaapas Aaunga: इश्क की नई दास्तां लेकर आए Imtiaz Ali, रोंगटे खड़े कर देगा टीजर

निर्माताओं ने ‘कॉकटेल 2’ से कृति, रश्मिका और शाहिद की तस्वीरें साझा की हैं जो फिल्म से जुड़ी प्रतीत होती हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘अधिक जानकारी के लिए, इस बुधवार, 18 मार्च को सिनेमाघरों में जाएं।’

Back to top button