दंगल गर्ल Zaira Wasim ने किया निकाह, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Zaira Wasim Wedding: दंगल फिल्म से मशहूर हुईं जायरा वसीम ने शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। फैंस और सेलेब्रिटीज उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं।

Zaira Wasim Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री और आमिर खान स्टारर फिल्म ‘दंगल’ में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम इस समय चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दो ऐसी तस्वीरें शेयर की, जो सुर्खियों का हिस्सा बन गईं। जायरा ने सफेद रंग का लहंगा पहना हुआ है और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पहली तस्वीर में वह निकाहनामा पर हस्ताक्षर करती दिख रही थीं, उनके हाथों में मेहंदी के डिज़ाइन और एक खूबसूरत पन्ने की अंगूठी थी।

जायरा वसीम ने किया निकाह?

जायरा वसीम ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की है। पहली फोटो में उन्होंने अपने हाथों की तस्वीर शेयर की है, जिससे वह निकाहनामे पर साइन कर रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में अभिनेत्री दुल्हन के लिबास में अपने शौहर के साथ खड़े होकर चांद को निहारते हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि, दोनों ही तस्वीरों में उन्होंने अपना और अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_)

 

हालांकि, ज़ायरा ने एक ऐसा फ़ैसला लिया जिसने फ़िल्म उद्योग को उस समय चौंका दिया जब ऐसा लग रहा था कि उनका करियर कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने 2019 में अभिनय से दूर रहने और अपने आध्यात्मिक और धार्मिक मार्ग पर ध्यान केंद्रित करने का फ़ैसला किया और तब से वह लगातार अपने चुने हुए उसी रास्ते पर डटी हुई है।

ये भी पढ़े-

Bahubali The Epic: बाहुबली को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी! जानिए कितनी लंबी होगी फिल्म?

 

Back to top button