
Deepika Padukone के हाथ से निकला ये ‘इंटरनेशनल प्रोजेक्ट’, वजह जानकर लगेगा झटका
Deepika Padukone: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लंबे वक्त से चर्चा में हैं. इसके पीछे की वजह ये है कि स्पिरिट और कल्कि 2 जैसा बड़ा प्रोजेक्ट उनके साथ से निकलना. अब वो एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट से भी हाथ धो बैठी हैं.
Deepika Padukone: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पहले बहुप्रतीक्षित फिल्मों ‘कल्कि 2’ और ‘स्पिरिट’ से बाहर हो गई थीं। अब उनसे जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका आगामी सीरीज ‘द व्हाइट लोटस सीजन 4’ में शामिल नहीं होंगी। बताया जाता है कि उन्हें निर्माताओं की ओर से संपर्क किया गया था और ऑडिशन देने के लिए कहा था। हालांकि, दीपिका ने ऑडिशन देने से साफ मना कर दिया है।
‘द व्हाइट लोटस’ के चौथे सीजन का हिस्सा नहीं बनेंगी दीपिका
बल्कि, किसी वजह से मेकर्स ने उन्हें फिल्म से निकाल दिया. अभी इन सब को लेकर कहीं ना कहीं चर्चाएं हो ही रही थीं कि इसी बीच एक और बड़े प्रोजेक्ट से दीपिका का पत्ता साफ हो चुका है. काफी वक्त से ऐसी खबरें आ रही थीं कि दीपिका एमी अवॉर्ड जीतने वाली सीरीज ‘द व्हाइट लोटस’ के चौथे सीजन का हिस्सा बनेंगी.
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण ने पहले भी ठुकराया था प्रस्ताव
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द व्हाइट लोटस’ के निर्माता दीपिका को इस सीरीज में लेना चाहते थे। उन्होंने तीसरे सीजन के लिए भी दीपिका से संपर्क किया था, लेकिन उस वक्त अभिनेत्री प्रेग्नेंट थी जिस कारण उन्हें प्रस्ताव को ठुकराना पड़ा था। बता दें, दीपिका को आखिरी बार फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (27 जून, 2024) में देखा गया था। निर्देशक नाग अश्विन ने इसके सीक्वल की शूटिंग कर दी है, लेकिन नई अभिनेत्री की कास्टिंग अभी नहीं हुई है।
वैरायिटी इंडिया के अनुसार ‘द व्हाइट लोटस’ के लिए कॉस्टिंग प्रोसेस को बहुत ही अहम माना जाता है. लेकिन दीपिका इस सीरीज के लिए ऑडिशन नहीं देना चाहती थीं. इसी वजह से उन्हें इस प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ गया. रिपोर्ट के अनुसार द व्हाइट लोटस के मेकर्स ने सीजन 3 के लिए भी दीपिका से कॉन्टैक्ट किया था.
लेकिन, तब वो प्रेग्नेंट थीं, इसलिए सीरीज में काम करने से मना कर दिया था. वैसे तो दीपिका ने इस प्रोजेक्ट में काम करने से मना कर दिया है. लेकिन, अगर वो इस सीरीज का हिस्सा होतीं तो उनकी पॉपुलैरिटी में और भी चार चांद लग जाती.





