
‘Kalki 2898 AD’ वालों ने ऐसा क्या किया, चढ़ा Deepika Padukone के फैंस का पारा?
Deepika Padukone name erased from Kalki 2898 AD End Credits: दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। दरअसल, फिल्म के निर्माताओं ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे दीपिका के प्रशंसकाें का गुस्सा सातवें आसमान पर हैं।
Deepika Padukone: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से अपनी पेशेवर जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के बाद इस फिल्म के सीक्वल में भी वो अहम भूमिका निभाने वाली थीं, लेकिन जब दूसरे भाग से दीपिका बाहर हुईं तो उनके प्रशंसक नाराज हो गए। अब एक बार फिर ये फिल्म विवादों में आ गई है। अब खबरें हैं कि OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म के एंड क्रेडिट्स से दीपिका पादुकोण का नाम हटा दिया गया है, जिससे उनके फैंस में गुस्सा है।
गुस्से में लाल हुए फैंस
उन्होंने लिखा, ‘क्रेडिट सिर्फ एक फिल्म के अंत में लगे नाम नहीं होते. वे काम की सराहना, जिम्मेदारी और सम्मान हैं. दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेस, जिन्होंने ‘कल्की’ की भावनात्मक धुरी को आकार देने में अहम भूमिका निभाई, उनका नाम OTT रिलीज के महीनों बाद भी क्रेडिट्स में नहीं दिखाया गया.’नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर फिल्म देखने वाले यूजर्स ने कन्फर्म किया कि दीपिका का नाम गायब है. दीपिका के एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस बात का खुलासा करते हुए नाराजगी जताई.
ये है असली सच
‘कल्कि 2898 AD’ नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो दोनों पर उपलब्ध है। जब हमने नेटफ्लिक्स पर जाकर फिल्म के ‘एंड क्रेडिट’ को देखा तो पाया कि दीपिका पादुकोण का नाम उस लिस्ट में है, वहां से हटाया नहीं गया है।
![]()
रेडिट पर वायरल हो रहा वीडियो
फैन द्वारा शेयर किया ये वीजियो रेडिट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण का चेहरा नजर आ रहा है। उसपर लिखकर आता है कल्कि 2898 एडी सिनेमेटिक यूनिवर्स कॉन्टीन्यूज। इसके बाद क्रेडिट्स रोल होने शुरू होते हैं। क्रेडिट्स में दीपिका का नाम नजर नहीं आने पर फैंस ने आपत्ति जताई है।
ये भी पढ़े-परेश रावल की The Taj Story मुश्किल में, फिल्म पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप
रिपोर्ट के अनुसार, ‘कल्कि 2’ के निर्माताओं ने दीपिका को हटाने का फैसला इसलिए लिया, क्योंकि उन्होंने अपनी फीस 25 फीसदी बढ़ा दी थी और 7 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। निर्माताओं ने दीपिका को लंबे शूटिंग घंटों के बदले एक बड़ी लग्जरी वैनिटी वैन देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि दीपिका ने अपनी 25 लोगों की टीम के लिए 5 स्टार सुविधाओं की मांग भी की थी।
ये भी पढ़े-बनारस में ‘Mirzapur the film’ की शूटिंग खत्म, पंकज त्रिपाठी ने शेयर किया अनुभव
Beta feature
Beta feature
Beta feature





