Kuberaa review:’कुबेर’ ने जीता दर्शकों का दिल, धनुष की एक्टिंग पर फिदा फैंस

Kuberaa review: तमिल सुपरस्टार धनुष ने दो साल बाद तेलुगु सिनेमा में दमदार किरदार के साथ वापसी की है। शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुबेर’ आज शुक्रवार 20 जून को रिलीज हो गई है।

Kuberaa review: धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ आज 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में वो साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी मानी जा रही है। ‘फिदा’ जैसी हिट फिल्म बना चुके शेखर कम्मुला ने इसे डायरेक्ट किया है और रश्मिका मंदाना भी इसमें एक अहम किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म एक्शन और इमोशन से भरपूर है, जिसकी कहानी सामाजिक और राजनीतिक कहानी पर आधारित है।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

एक यूज़र ने एक्स पर लिखा, “धनुष के लिए यह रोल आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने इसे बड़ी सहजता से निभाया। उनकी मासूमियत इस किरदार को खास बनाती है। ये फिल्म बड़े पर्दे पर देखनी ही चाहिए।”

जहां एक ओर दर्शक धनुष की परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं फिल्म की लंबाई और कमजोर क्लाइमेक्स ने कुछ लोगों को निराश किया। एक यूजर ने लिखा, “फिल्म बांधती है लेकिन थोड़ी लंबी है। खासकर सेकंड हाफ में गति कम पड़ जाती है। थोड़ा एडिटिंग और टाइट पैसिंग होती तो ये और बेहतर होती।”

कई दर्शकों ने इसे धनुष के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस बताया है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि ‘कुबेर’ में धनुष ने अपने अभिनय की ऊंचाई छू ली है। फिल्म के कुछ दृश्य तो लंबे समय तक याद रहेंगे। भले ही फिल्म लंबी हो, लेकिन इसकी आत्मा जीवंत है।

ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा

फिल्म कुबेरा को शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में धनुष एक गरीब इंसान का रोल कर रहे हैं। फिल्म में रश्मिका मंदना एक मध्यमवर्गीय लड़की का रोल कर रही है। इस फिल्म में जिम सर्भ, दिलीप ताहिल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े-

Thug life Release: SC ने Kamal Haasan को दी राहत, कर्नाटक में रिलीज होगी फिल्म

‘कुबेर’ फिल्म में धनुष एक ऐसे भिखारी का रोल निभा रहे हैं जो सिस्टम से लड़ता है। नागार्जुन फिल्म में विलेन के रोल में हैं और रश्मिका मंदाना भी फिल्म की मुख्य कलाकारों में शामिल हैं। फिल्म को शेखर कम्मुला ने डायरेक्ट किया है।

ये भी पढ़े-

Kajol Daughter Nysa: बेटो की मां बनना चाहती हैं निसा देवगन, काजोल ने बताई वजह

Back to top button