अमिताभ बच्चन का पैर छूने पर भड़के खालिस्तानी, Diljit Dosanjh को दी धमकी

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में अमिताभ बच्चन के पैर छुए। जिसके बाद विवाद हो गया। खालिस्तानी संगठन ने उन्हें धमकाया है और कॉन्सर्ट बंद करने की कहा है।

 Diljit Dosanjh: खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉन्सर्ट को बंद करवाने की धमकी दी है। यह धमकी दिलजीत दोसांझ द्वारा अमिताभ बच्चन के पैर छूने के बाद की गई है। सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) का कहना है कि अमिताभ का पैर छूकर दिलजीत ने “1984 सिख नरसंहार के हर पीड़ित, हर विधवा और हर अनाथ का अपमान किया है”. अमिताभ के गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 17 में दिलजीत दोसांझ ने शिरकत की थी. शो के प्रोमो में उन्हें बच्चन के पैर छूते और उन्हें गले लगाते देखा गया.

ये 1984 दंगे के पीड़ितों का अपमान है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएफजे संगठन ने एक बयान जारी कर कहा है कि दिलजीत दोसांझ ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में पैर छूकर 1984 के सिख नरसंहार के हर पीड़ित, विधवा और अनाथ का अपमान किया है। आगे संगठन ने आरोप लगाया कि अमिताभ ने 31 दिसंबर, 1984 में हिंदुस्तानी भीड़ को सार्वजनिक रूप से उकसाया था और खून का बदला खून का नारा लगाया था। इसके बाद पूरे भारत में कई सिख मारे गए थे।

ये भी पढ़े-‘Maharani 4’ का ट्रेलर रिलीज, दिल्ली की राजगद्दी के लिए भारती देवी की जंग

क्यों भड़के खालिस्तानी

आतंकी संगठन के मुताबिक, अमिताभ बच्चन वो बॉलीवुड एक्टर हैं, जिन्होंने 31 अक्टूबर 1984 को ‘खून का बदला खून के नारे के साथ हिंदुस्तानी भीड़ को उकसाया था, जिसके बाद हिंसक दस्तों ने नरसंहार किया। इस नरसंहार में 30,000 से ज्यादा सिख लोग मारे गए थे। ऐसे में दिलजीत दोसांझ द्वारा अमिताभ बच्चन के पैर छुने के बाद यह गैंग भड़क उठा है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ द्वारा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर उनके कॉन्सर्ट को बंद करने की धमकी दी है।

ये भी पढ़े- Kalki 2898 AD’ वालों ने ऐसा क्या किया, चढ़ा Deepika Padukone के फैंस का पारा?

संगठन ने दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट को बायकॉट करने की मांग की है। उन्होंने कहा है सिंगर ने ‘स्मृति दिवस का मजाक’ बनाया है। साथ ही कहा कि यह उन पीड़ितों के साथ अन्याय हुआ है, इसलिए 1 नवंबर को गायक के होने वाले कॉन्सर्ट को रद्द करने के लिए कहा है। आपको बताते चलें कि 1 नवंबर को सिख नरसंहार स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ये भी पढ़े- परेश रावल की The Taj Story मुश्किल में, फिल्म पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप

 

Back to top button