
Do Deewane Sehar Mein: प्यार के मौसम की नई लव स्टोरी, सिद्धांत-मृणाल की फिल्म का फर्स्ट लुक OUT
Do Deewane Seher Mein First Look: मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का फर्स्ट लुक जारी हो गया है।
Do Deewane Sehar Mein: फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के बैनर तले बन रही रोमांटिक मूवी ‘दो दीवाने सहर में’ (Do Deewane Sehar Mein) की घोषणा हो गई है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) लीड रोल में हैं। फिल्म का बेहद रोमांटिक अंदाज में टीजर रिलीज किया गया। जिसमें एक सोलफूल म्यूजिक के साथ कहानी को सुनाया गया।
प्यार के मौसम की नई लव स्टोरी
फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार कर रहे हैं, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे. वहीं, मृणाल ठाकुर भी फिल्म का हिस्सा हैं. वैलेंटाइन वीक के आसपास यह फिल्म प्यार के मौसम को एक प्यारी लव स्टोरी के साथ आएगी. फिल्म का ऐलान एक बहुत ही क्यूट एनिमेटेड वीडियो के साथ किया गया है.
View this post on Instagram
मॉडर्न लव स्टोरी के साथ ओल्ड रोमांस
फिल्म की सबसे खास बात इसका अलग और खास संगीत है, जो एक प्यारी धुन है और नए समय की गर्माहट को पुरानी यादों के सुरों के साथ जोड़ता है। दो दीवाने शहर में एक ऐसी लव स्टोरी है जो पुरानी यादों जैसी लगे, फिर भी नई लगे। इस फिल्म की कहानी दो दीवानों की है जो एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी तय कर दी है। फिल्म अगले साल एकदम खास मौके पर रिलीज हो रही है। जिसका फायदा मेकर्स के साथ-साथ दर्शकों को भी मिलने वाला है।
ये भी पढ़े- Miss Universe 2025: मेक्सिकन ब्यूटी के सिर सजा ताज, मनिका विश्वकर्मा इस नंबर पर
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस पेश कर रहे हैं ‘दो दीवाने शहर में’, जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस खूबसूरत रोमांटिक फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है, जबकि इसे संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने रवि उदयवार फिल्म्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। ‘दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी 2026 (Do Deewane Seher Mein Release Date) को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी।
ये भी पढ़े- Divya Khosla ने ‘मूवी माफिया’ से लिया पंगा, लीक की Mukesh Bhatt की ऑडियो रिकॉर्डिंग





