Elvish Yadav की बाहों में दिखी ये फेमस एक्ट्रेस, रोमांटिक VIDEO पर फैंस ने लुटाया प्यार

Elvish Yadav: पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फेमस एक्ट्रेस संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर एल्विश के फैंस प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Elvish Yadav Priyanka Chahar Choudhary: यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) के गाने जिसे नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने गाया है ‘बोल कफ्फारा क्या होगा’ (Bol Kaffara Kya hoga) पर प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) संग रोमांस किया है. दोनों ने देखिए कितनी खूबसूरती से ये रील बनाई है. जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वीडियो पर सोनम बाजवा ने भी कमेंट किया है.

Elvish Yadav संग रोमांस करते दिखीं Priyanka

एल्विश यादव अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। यूट्यूबर ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं रिवील किया। उनका नाम कई लड़कियों संग जुड़ता रहता है। इस बीच अब एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो फेमस एक्ट्रेस को बांहों में लेकर जमकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आपने लेवल हाई कर दिया, यूं ही चमकते रहो।” दूसरे ने कहा, “राव साहेब रोमांटिक हो रहे हैं।” एक और ने कहा, “गजब केमिस्ट्री।”

एल्विश यादव ने 14 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया था। ऐसे में उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी थी। इसी बीच करीबी दोस्त जन्नत जुबैर ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जन्नत की बर्थडे विश के बाद एक बार फिर से दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है।

ये भी पढ़े-

Rise And Fall: धनश्री वर्मा पर लट्टू हुए पवन सिंह, खुलेआम किया फ्लर्ट

Back to top button