
Farah Khan ने Deepika Padukone से अनबन की खबरों पर किया रिएक्ट, दी सफाई
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी शिफ्ट डिमांड को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने ने भी इस बारे में बात की है।
Deepika Padukone: निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। दरअसल, अपने हालिया व्लॉग में फराह ने दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट पर तंज कसा था, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। हालांकि, इस पूरे मामले कोरियोग्राफर फराह खान का रिएक्शन सामने आया है। आइए जानते है आखिर क्या बात है।
क्या बोलीं फराह खान
फराह खान ने पिंकविला के साथ बात करते हुए कहा, “सबसे पहली बात तो ये कि हम पहले भी एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते थे। फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग के दौरान हमने तय किया था कि हम इंस्टाग्राम पर बातचीत नहीं करेंगे, बल्कि डायरेक्ट मैसेज और कॉल करेंगे। हम इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की शुभकामनाएं भी नहीं देते क्योंकि दीपिका को ये पसंद नहीं है।”
इसके बाद फराह ने 8 घंटे वाले कमेंट को लेकर कहा, “वह कोई तंज नहीं था, बल्कि दिलीप को ये कहने के लिए था कि अब वो भी 8 घंटे काम करेंगे, जबकि असल में वो सिर्फ 2 घंटे काम करते हैं।” अपनी बात को जारी रखते हुए फराह ने आगे कहा कि जब दीपिका-रणवीर ने अपनी बेटी दुआ को जन्म दिया, तो वह उन लोगों में से एक थी, जो सबसे पहले उनसे मिलने गई थीं।
ये भी पढ़े-
‘Mahakali’ में ‘शुक्राचार्य’ के रोल में नजर आए अक्षय, मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक
दरअसल, फराह खान के कुक दिलीप ने उनसे सवाल किया कि दीपिका पादुकोण मैम कब आएंगी हमारे शो में और इसके जवाब में फराह ने मजाक में कहा, “जिस दिन तू गांव जाएगा। वह अब सिर्फ 8 घंटे शूटिंग करती हैं, उनको शो पर आने का समय नहीं है।” उनकी यह लाइन काफी वायरल हो गई और कुछ लोगों ने कहा कि फराह ने दीपिका के 8 घंटे वाली शिफ्ट पर तंज कसा है। सिर्फ इतना ही नहीं, काफी जगह यह खबरें भी आई कि इस कमेंट के बाद दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
ये भी पढ़े-
परेश रावल की नयी फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ विवादों में…ताजमहल के भीतर शिव मंदिर?





