
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Review: फैमिली एंटरटेनमेंट है फिल्म, तीन शादियों के झंझट में फंसे कपिल शर्मा
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Review: कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ आज यानी 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. कितनी मजेदार है ये फिल्म जानिए हमारे रिव्यू में.
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Movie Review: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) 10 साल बाद ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल लेकर आए हैं। इस बार वह तीन नहीं बल्कि चार-चार बीवियों के साथ फंसे हुए हैं। पहले पार्ट की तरह सीक्वल कमाल दिखा पाई या नहीं, कहानी और किरदार कितने जमे और मूवी थिएटर्स में देखने लायक है या नहीं। फिल्म की प्रस्तुति में शुरुआती 2000 के दशक की झलक मिलती है, जिससे एक हल्की-सी पुरानी यादों वाली फील भी आ जाती है। पढ़ें रिव्यू।
फैमिली एंटरटेनमेंट है फिल्म
फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’में कई ऐसे सीन हैं जो दर्शकों को खुलकर हंसने पर मजबूर कर देते हैं और उसके संवाद भी काफी असर छोड़ते हैं. संगीत ऐसा है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी उसके धुनें मन में गूंजती रहती हैं. तकनीकी स्तर पर फिल्म अच्छी तरह संभली हुई है-कई शॉट्स बेहद खूबसूरत हैं, एडिटिंग टाइट है और बैकग्राउंड स्कोर कहानी को और गहराई देता है.
कैसी है कहानी?
फिल्म की कहानी भोपाल से शुरू होती है, जहां मोहन शर्मा (कपिल शर्मा) अपनी प्रेमिका सान्या (हीरा वरीना) से बेइंतहा मोहब्बत करता है। दोनों अलग धर्म के हैं, इसलिए परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ खड़े हैं। जब वे रजिस्ट्री मैरिज करने पहुंचते हैं, तो परिजन वहीं हंगामा खड़ा कर देते हैं। सान्या को पाने के लिए मोहन अपना धर्म बदलकर महमूद बन जाने का फैसला लेता है।
यहां एक ट्विस्ट ये आता है कि उसने जिससे शादी की है वो कोई सानिया नहीं, बल्कि रूही (आयशा खान) है. इस निकाह के तुरंत बाद मोहन के घर वाले उसरी मीरा (त्रिधा चौधरी) से शादी करवा देते हैं और बाद में गोवा में वह माइकल के रूप में जेनी (पारुल गुलाटी) से भी शादी कर लेता है. तीन अलग-अलग धर्मों की पहचान, लगातार झूठ के बीच सानिया गायब हो जाती है. अब सानिया और मोहन की शादी हो पाती है या नहीं, दोनों का प्यार मुक्कमल होता है या नहीं इसे जानने के लिए आपको सिनेमाघरों की तरफ जाना पड़ेगा.
स्टारकास्ट की शानदार परफॉर्मेंस
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है कपिल शर्मा की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग. उनकी हाजिरजवाबी जहां दर्शकों को हंसते-हंसते लोटपोट कर देती है. वहीं कई सीन में उनका भावुक अभिनय भी हैरान कर देता है. कपिल ने केवल हास्य नहीं परोसा, बल्कि मोहन के दर्द, उलझन और रोमांटिक लम्हों को भी प्रभावी तरीके से निभाया है.
ये भी पढ़े- PM माेदी ने रजनीकांत को दी जन्मदिन की बधाई, इन फिल्मों से मचाएंगे धमाल
हीरा वनिया, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान-चारों ने अपने-अपने किरदारों में पूरा दमखम दिखाया है. कपिल के साथ उनकी जोड़ी भी पर्दे पर अच्छी जमती है. मंजोत सिंह दोस्त की भूमिका में माहौल हल्का-फुल्का बनाए रखते हैं. इसके अलावा अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा, सुशांत सिंह और जैमी लीवर अपनी मौजूदगी से कहानी में और जान डालते हैं।
ये भी पढ़े- Dhurandhar को लेकर Hrithik Roshan हुए ट्रोल, तो तारीफों के बांध दिए पुल





