Ikkis Review: एक वॉर हीरो की रुला देने वाली कहानी, धर्मेंद्र ने कर दिया इमोशनल…

Ikkis Movie Review: अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर आधारित है जो 21 साल की उम्र में देश के लिए शहीद हो गए थे।

Ikkis Movie Review: श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इक्कीस’ आज 1 जनवरी को नए साल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी में अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र नजर आए हैं। यह धर्मेंद्र की आखिरी मूवी है, जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई। बता दें कि मूवी 1971 में हुए युद्ध पर बनी है, जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य ने द्वितीय लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है।

क्या है इक्कीस की कहानी?

वर्ष 2000 में 80 वर्षीय ब्रिगेडियर मदन लाल तीन दिन की पाकिस्तान यात्रा पर आते हैं। वहां उनकी मेजबानी पाकिस्तानी ब्रिगेडियर जान मोहम्मद निसार (जयदीप अहलावत) करते हैं। निसार अपने परिवार से किसी ‘सच’ को उजागर करने की बात करते हैं, जो अंत तक रहस्य बना रहता है। वर्तमान से अतीत में आती-जाती कहानी अरुण के जीवन की परतें खोलती है। अरुण युद्ध में हिस्सा लेने को लेकर उत्साहित है। उसकी मां (सुहासिनी मुले) उसे शेर की तरह लड़ने की सीख देकर विदा करती है।

मोर्चे पर पहुंचने पर कमांडर हनूत सिंह (राहुल देव) उसे युद्ध में शामिल करने से मना कर देते हैं, क्योंकि उसने यंग ऑफिसर्स कोर्स पूरा नहीं किया है। वरिष्ठ सूबेदार सगत सिंह (सिकंदर खेर) अरुण को टैंक और युद्ध रणनीतियों का प्रशिक्षण देते हैं। अपनी योग्यता साबित करने के बाद अरुण को रिजर्व के तौर पर युद्ध में शामिल किया जाता है। इसके बाद उसकी यात्रा युद्ध के मैदान से होते हुए देश के लिए प्राण न्योछावर करने तक पहुंचती है।

कैसी है एक्टिंग?

धरम जी इस फिल्म की जान हैं, उन्हें स्क्रीन पर देखना अपने आप में एक अदभुत एक्सपीरियंस है। उन्होंने इस किरदार को जिस प्यार और सेंसिटिव तरीके से निभाया है वो अपने आप में बताता है कि वो किस कद के कमाल एक्टर हैं।

अगस्त्य नंदा ने दिखा दिया है कि वो अमिताभ बच्चन के खानदान से हैं और एक्टिंग उनके खून में है। वो 21 साल के अरुण खेत्रपाल ही लगे हैं, चाहे वो कॉलेज के सीन हैं यो वॉर के, या फिर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस, हर इमोशन में अगस्त्य कमाल लगे हैं।

जयदीप अहलावत पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर के किरदार में हैं और उन्होंने फिर से दिखा दिया कि वो देश के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक क्यों हैं. उन्होंने जिस सेंसिटिविटी से ये किरदार निभाया है वो कमाल है, सिकंदर खेर ने कमाल का किया है. विवान शाह ने भी बता दिया कि नसीर साहब के बेटे हैं।

राइटिंग और डायरेक्शन

अरिजीत बिस्वास, श्रीराव राघवन और पूजा लाढा सूर्ती ने ‘इक्कीस’ को लिखा है और श्रीराव राघवन ने डायरेक्ट किया है, राइटिंग बढ़िया है और डायरेक्शन कमाल है. श्रीराम राघवन अपने कंफर्ट जोन से निकले हैं और उन्होंने कमाल का किया है. कुल मिलाकर ये फिल्म जरूर देखिए।

Back to top button