
Box Office: ‘Haq’ ने थिएटर्स में जमाई धाक, ‘जटाधरा’ का शर्मनाक प्रदर्शन
Box Office Collection Report: रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों की कमाई में पहले से उछाल देखने को मिला। हालांकि ये फर्क थोड़ा बहुत ही रहा। ‘हक’, ‘जटाधरा’ का क्या हाल रहा, चलिए जानते हैं।
Box Office Collection Report: यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर ‘हक’ (Haq’) बीते शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई. फिल्म के ट्रेलर को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था. मगर बॉक्स ऑफिस पर इसके लिए दमदार माहौल नहीं नजर आ रहा था. इसके अलावा ‘जटाधरा’, ‘द गर्लफ्रेंड’, ‘बाहुबली द एपिक’ और ‘थामा’ जैसी फिल्मों के बीच भी टक्कर देखने को मिल रही है।
हक का बॉक्स ऑफिस पर कमाल
हक फिल्म ने पहले वीकेंड में अपनी कमाई की रफ्तार को बनाए रखा है। फिल्म ने शुक्रवार को 1.75 करोड़ की ओपनिंग के साथ धीमी शुरुआत की थी, लेकिन शनिवार को इसमें 91% से अधिक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसने 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया, रविवार, यानी तीसरे दिन के हक ने लगभग 3.75 करोड़ की कमाई की है, जो शनिवार की कमाई से भी ज्यादा है। इस तरह, फिल्म का पहले तीन दिनों का कुल कलेक्शन लगभग 8.85 करोड़ तक पहुंच गया है।
‘जटाधरा’
सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म ‘जटाधरा’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म ने अब तक 3.13 करोड़ रुपये का आंकड़ा ही छू पाया है। शुरुआती दिनों में हल्की बढ़त के बाद रविवार को इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई। अभिषेक जायसवाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट को दर्शकों से औसत प्रतिक्रिया मिली है।
हैरान करने वाली बात ये है कि आयुष्मान खुराना स्टारर थामा अब भी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपना दमखम दिखा रही है। रविवार को इसने साउथ सुपरस्टार सुधीर बाबू की नई फिल्म जटाधरा को कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ा है।
ये भी पढ़े- Dhurandhar में अर्जुन रामपाल के लुक ने मचाई सनसनी, ट्रेलर रिलीज से भी उठा पर्दा
इधर कुछ समय से इस तरह की फिल्मों को थिएटर्स में ऑडियंस थोड़ी कम मिल रही है. लेकिन फिर भी अगर ‘हक’ सॉलिड परफॉर्म कर रही है तो सीधा मतलब है कि इसका कंटेंट पसंद किया जा रहा है. अब देखना है कि बॉक्स ऑफिस रफ्तार पर ब्रेक लगाने वाला मंडे ‘हक’ के लिए क्या लेकर आता है।
ये भी पढ़े- The Family Man के डायरेक्टर की बाहों में दिखीं सामंथा, यूजर्स बोले- रिश्ता पक्का?





