
Bigg Boss 19 के घर पहुंचे दोनों जॉली, अक्षय-अरशद ने कंटेस्टेंट की जमकर लगाई क्लास
Bigg Boss 19 में वीकेंड का वार और भी खास होगा. क्योंकि इस बार अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मिलकर शो को देंगे ‘जॉली एलएलबी’ वाला ट्विस्ट.
Bigg Boss 19: इस हफ्ते के वीकेंड के वार से सलमान खान नदारद रहेंगे. एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए लद्दाख गए हुए हैंबिग बॉस 19’ में शनिवार को सलमान खान का दबंग अंदाज नहीं, अक्षय कुमार और अरशद वारसी का फनी अंदाज देखने को मिलेगा। शो के प्रोमाे में दोनों मस्ती-मस्ती में प्रतियोगियों की क्लास ले रहे हैं। कुनिका, नीलम और बसीर अली को खासतौर पर ऐसी-ऐसी बातें अक्षय और अरशद ने कहीं, जिन्हें सुनकर ऑडियंस को मजा आ गया। यह दोनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का प्रमोशन करने इस शो में आए हैं।
क्या बोले अक्षय कुमार और अरशद वारसी?
बिग बॉस 19 के घर में होस्ट के रूप में कदम रखने को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “बिग बॉस में आना हमेशा खास लगता है, लेकिन इस बार यह और भी मजेदार होने वाला है क्योंकि मैं शो को होस्ट भी करूंगा. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अनुशासन और एकाग्रता आपको आगे ले जाती है, लेकिन इस तरह के घर में, आपको बुद्धि, हास्य और अराजकता के बीच डटे रहने की क्षमता की भी आवश्यकता होती है.”
View this post on Instagram
कुनिका की तारीफ करते नजर आए अक्षय कुमार
आगे अक्षय कुमार ने कुनिका को कहा, ‘आपके साथ मैंने ‘खिलाड़ी’ में एक गाना किया था, आप आज भी वैसी ही दिखती हैं।’ कुनिका ने जब थैंक्स कहा तो अक्षय बोले, ‘अरे, ऐसा कहना पड़ता है।’ यह सुनकर सबकी हंसी छूट गई। आखिर में शो के एक प्रतियोगी ने अक्षय कुमार और अरशद के बारे में कहा, ‘दोनों भाई, तबाही हैं।’
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी ‘जॉली एलएलबी 3’ फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.फिल्म की कहानी किसानों की जिंदगी और उनकी समस्याओं के इर्द-गिर्द घूमती है.फिल्म में अक्षय और अरशद दोनों ही वकील के किरदार में हैं.
फिल्म में सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव, गजराज राव और सीमा बिस्वास जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.





