‘हिंदू देवी बन क्रॉस के साथ…’ कैनेडियन रैपर Genesis Yasmine ने पार की सारी हदें

Rapper Tommy Genesis Controversy: कैनेडियन रैपर टॉमी जेनेसिस पर लोग भड़क रहे हैं। वे अपने म्यूजिक वीडियो ‘ट्रू ब्लू’ में मां काली के अवतार में ईसाई धर्म के पवित्र चिह्न क्रॉस को पकड़े दिख रही हैं।

Rapper Tommy Genesis Controversy: भारतीय मूल की कैनेडियन रैपर टॉमी जेनेसिस उर्फ जेनेसिस यास्मीन मोहनराज अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर विवादों में घिर गई हैं। एक दिन पहले ही उनका नया म्यूजिक वीडियो ‘ट्रू ब्लू’ जारी किया गया है। इस गाने पर धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल को लेकर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। टॉमी जेनेसिस का लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो ‘ट्रू ब्लू’ हाल को अब तक 82 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम तक पर यूजर इस गाने को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

हिंदू और ईसाई धर्म का अपमान

हाल ही में रैपर जेनेसिस यास्मीन मोहनराज का म्यूजिक वीडियो ‘ट्रू ब्लू’ सामने आया है. इसे उन्होंने 20 जून को रिलीज किया है. इस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं. हालांकि इसे लेकर रैपर को जमकर आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं. इसमें वो हिंदू भगवान की तरह नजर आ रही हैं. जिससे हिंदूओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है. वहीं क्रिश्चियन धर्म के प्रतीक क्रॉस संग भी उनके आपत्तिजनक सीन्स नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tommy Genesis (@tommygenesis)

लोगों ने जताई आपत्ति

म्यूजिक वीडियो में आप देख सकते हैं कि जेनेसिस ने गाने में अपने पूरे शरीर को नीले रंग से पैंट करके रखा है. वहीं उन्होंने गले में सोने का हार, बिंदी, मांगटीका और चूड़ियां भी पहन रखी है. वीडियो में उनके हाथ में ईसाई धर्म का क्रॉस भी नजर आ रहा है जिसे वे अश्लील तरीके से किस कर रही हैं.

यूजर्स ने एक्स पर किए भर-भर के कमेंट्स

एक्स पर एक यूजर ने कमेंट किया- उनके भारतीय वंश से यह बहुत संभावना है कि उनका मेकअप जानबूझकर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया गया है। ईशनिंदा। एक ने लिखा- क्या आपने उनके बट से क्रॉस निकलते नहीं देखा? वह हर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है, शायद जानबूझकर, वायरल होने के लिए। घटिया हथकंडे। कई लोगों ने कहा कि ये ऑनलाइन बेहद अपमानजनक और ध्यान खींचने के लिए आक्रोश भड़काने के इरादे से किया गया है। एक नाराज यूजर ने लिखा- उसका नया गाना हिंदू और ईसाई दोनों धर्मों का खुलेआम मजाक उड़ाता है। यह क्रिएटिविटी नहीं है, यह बस अपमान है।

कौन हैं जेनेसिस यास्मीन मोहनराज ?

मोहनराज का जन्म वैंकूवर, कनाडा में हुआ था। वे तमिल और स्वीडिश मूल की हैं। उनके संगीत में आमतौर पर जेंडर और सेक्सुअलिटी के विषय शामिल होते हैं। अपनी बोल्ड शैली के लिए जानी जाने वाली सिंगर अक्सर भड़काई गाने लेकर आती हैं।

 

Back to top button