
कान फिल्म फेस्टिवल में चला Tom Cruise का जादू, ‘Mission Impossible 8’ देख बजती रहीं तालियां
Tom Cruise: बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को टॉम क्रूज धूम मचाने आ रहे हैं। उनकी ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हो रही है।
Tom Cruise: हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ने जब 3 साल पहले अपनी फिल्म Top Gun: Maverick के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी, तो तहलका मचा दिया था। लेकिन इस बार तो उन्होंने गदर ही काट दिया। बुधवार, 14 मई को Cannes में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ (Mission Impossible Final Reckoning) की स्क्रीनिंग रखी गई, और यहां फिल्म को 5 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला। यह देख टॉम क्रूज इमोशनल हो गए। टॉम क्रूज सीरीज की अब तक की कामयाबी की मुबारकबाद पाते ही खिल उठते हैं। अपना पूरा अनुभव वह बस एक वाक्य में निचोड़ लाते हैं, “हम जो भी करते हैं, कमाल करते हैं!”
‘मेरी फिल्मे कमाल करती है ‘
दरअसल, बुधवार को अभिनेता की फिल्म के प्रीमियर में पूरी टीम एक साथ नजर आई। स्क्रीनिंग के बाद, 62 वर्षीय अभिनेता को ग्रैंड थिएटर लुमियर के अंदर पांच मिनट तक तालियों की गड़गड़ाहट मिली। इस दौरान उनके साथ निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी और हेले एटवेल, साइमन पेग, हन्नाह वाडिंगम, एंजेला बैसेट, एसाई मोरालेस, पॉम क्लेमेंटिएफ़ और ग्रेग टार्ज़न डेविस जैसे कलाकार भी नजर आए थे। टॉम क्रूज सीरीज की अब तक की कामयाबी की मुबारकबाद पाते ही खिल उठते हैं। अपना पूरा अनुभव वह बस एक वाक्य में निचोड़ लाते हैं, “हम जो भी करते हैं, कमाल करते हैं!”
A singular movie star, Tom Cruise gives an emotional speech after the premiere of his movie #Missionimpossible : Final Reckoning” @thewrap #Cannes Festival pic.twitter.com/8bdJtEZggP
— Sharon Waxman (follow me on Threads @sharonwaxman (@sharonwaxman) May 14, 2025
एक अन्य वीडियो में टॉम दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहते हैं कि वे इस फ्रैंचाइज़ का हिस्सा बनकर बहुत आभारी हैं, जिसका नेतृत्व वे तीन दशकों से कर रहे हैं। अभिनेता ने क्रिस्टोफर का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने चार मिशन: इम्पॉसिबल फिल्मों का निर्देशन किया है।
मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ एडवांस बुकिंग
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ भारत में ब्लॉकबस्टर ओपनिंग करने वाली है। शनिवार को रिलीज हो रही इस फिल्म के लिए गुरुवार सुबह तक ही तीन मल्टीप्लेक्स चेन (PVR, Inox, और Cinepolis) में पहले दो दिनों के लिए 13,000 से अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जबकि ओपनिंग डे के लिए 8 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
क्रिस्टोफर मैकक्वेरी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म दो साल पहले 2023 में रिलीज ‘मिशन: इम्पॉसिबल – डेड रेकनिंग पार्ट वन’ की सीक्वल है। पिछली फिल्म ने भारत में शानदार सफलता हासिल की थी। इस फिल्म ने जहां दुनियाभर में 4725 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था, वहीं भारत में 131.25 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई थी।





