Hrithik Roshan के पिता बड़ी बीमारी से बचे…फट सकती थी नसें?

Rakesh Roshan Discharged From Hospital: एक्टर-डायरेक्टर राकेश रोशन ने अपनी हेल्थ को लेकर एक चौंका देने वाला अपडेट दिया है, उन्हें दबे पांव एक साइलेंट बीमारी होने वाली थी।

Rakesh Roshan Discharged From Hospital: फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि उनकी दिमाग तक जाने वाली दोनों ‘कैरोटिड आर्टरी’ 75 प्रतिशत से ज्यादा ब्लॉक हो चुकी हैं। उन्हें इसके कोई लक्षण नहीं थे. इस बात का पता भी उन्हें अचानक ही चला था। ‘कैरोटिड आर्टरी’ गर्दन की मुख्य रक्त नलिकाओं को कहते हैं, जो दिमाग तक खून पहुंचाने का काम करती हैं। राकेश ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से एक फोटो शेयर की है।

राकेश रोशन को हुई ये बीमारी

उन्होंने आगे लिखा, “संयोग से हमें पता चला कि मुझे कोई लक्षण नहीं थे, फिर भी दिमाग तक जाने वाली मेरी दोनों कैरोटिड नसें 75 प्रतिशत से ज्यादा ब्लॉक थीं. अगर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता, तो यह बहुत खतरनाक हो सकता था.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakesh Roshan (@rakesh_roshan9)

जांच की दी सलाह

उन्होंने बताया कि उन्होंने हार्ट की सीटी स्कैन और गर्दन की नसों की सोनोग्राफी करवाई, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन 45 से 50 साल की उम्र के बाद हर किसी को यह जांच जरूर करवानी चाहिए.

गर्दन की एंजियोप्लास्टी

राकेश ने कहा, “मुझे लगता है कि यह याद रखना बहुत जरूरी है कि बीमारी से बचाव इलाज से बेहतर होता है. मैं आप सभी को एक सेहतमंद और जागरूक वर्ष की शुभकामनाएं देता हूं.” बता दें कि पहले खबर आई थी कि राकेश रोशन ने गर्दन की एंजियोप्लास्टी करवाई है. एंजियोप्लास्टी में नस को खोलकर खून का बहाव ठीक किया जाता है.

राकेश रोशन के इस पोस्ट पर फैंस के ढेरों कमेंट्स आए। उनके प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। एक यूजर ने लिखा- ‘वेलकम होम गुड्डू भैया’। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘इस खबर को सुनकर काफी अच्छा लगा गुड्डू भैया। आपकी अच्छी सेहत, रिकवरी और खुशी के लिए दुआ करते हैं।’

 

Back to top button