Jolly LLB 3 ने मेकर्स को किया मालामाल, Advance Booking से मोटी कमाई

Jolly LLB 3: बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन इन दिनों अगर सबसे ज्यादा किसी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है तो वह है ‘जॉली एलएलबी 3’। अरशद वारसी और अक्षय कुमार को एक साथ स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

Jolly LLB 3 Advance Booking: अपकमिंग मूवी ‘जॉली एलएलबी 3’ का बज रिलीज से पहले ही काफी बना हुआ है। अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की तिकड़ी ‘जॉली एलएलबी 3’ में कॉमेडी का तड़का लगाती नजर आएगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। वहीं मूवी की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी सामने आ गई है। सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही एडवांस बुकिंग में मोटी कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है। चलिए आपको भी बताते हैं.

कितनी हुई एडवांस बुकिंग?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ ने भारत में 62.58 लाख की कमाई कर ली है. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ कमाई का ये आंकड़ा 1.99 करोड़ पहुंच गया है. अब तक मूवी के 19, 723 टिकट बिक चुके हैं. इसके साथ ही मूवी के शोज 3497 बुक हो चुके हैं. वहीं अभी रिलीज में तीन दिन बाकी है और आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और ज्यादा बढ़ता दिखाई देगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Studio18 (@starstudio18)

 

जॉली एलएलबी’ के पिछले दोनों पार्ट की कमाई 

सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस फ्रेंचाइज़ी की पहली फिल्म 2013 में रिलीज़ हुई थी. इसमें अरशद वारसी, बोमन ईरानी, ​​सौरभ शुक्ला और अमृता राव मुख्य भूमिकाओं में थे. जॉली एलएलबी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ की कमाई की और हिट का दर्जा हासिल किया था। जॉली एलएलबी 2 ने  भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट का खिताब हासिल किया और 117 करोड़ का कलेक्शन कर इसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री की थी।

इस बार मूवी में क्या-क्या

‘जॉली एलएलबी’ में जहां अरशद वारसी कोर्ट में सही और गलत के लिए केस लड़ते आए थे तो ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार जॉली बनकर लौटे थे. कोर्ट रूम में वो भी अपने तर्क से किसी गरीब इंसान को इंसाफ दिलाते नजर आए थे.

वहीं अब ‘जॉली एलएलबी 3’ अरशद वारसी और अक्षय कुमार आमने-सामने केस लड़ते नजर आएंगे. कॉमेडी के साथ-साथ मूवी में इमोशन्स भी देखने को मिलेंगे. अरशद और अक्षय के साथ-साथ मूवी में सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और अमृता राव मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं.

 

 

 

Back to top button