
‘Jolly LLB 3’ के कमाई में जबरदस्त उछाल, वर्ल्डवाइड नोट छाप रही फिल्म
Jolly LLB 3 Box Office: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचा रही है। फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों का खूब ध्यान अपनी ओर खींचा है।
Jolly LLB 3 Box Office: बागी 4 के बाद थिएटर में आई अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलएबी-3 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाकर रख दिया है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार बैठी अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 ने 5वें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। पांच दिनों में जॉली एलएलबी 3 की हुई कितनी कमाई, यहां पर पढ़ें डिटेल्स:
5वें दिन भी ठीक-ठाक कलेक्शन
‘जॉली एलएलबी 3’ धीमी रफ्तार के साथ 100 करोड़ की तरफ अपने कदम बढ़ा रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने 6.50 करोड़ का बिजनेस किया है और अभी तक इसका कुल कलेक्शन 65.50 करोड़ का हो चुका है। अक्षय-अरशद स्टारर इस मूवी ने पहले दिन 12.5 करोड़ रुपये कमाए, शनिवार को 20 करोड़ का बिजनेस किया और फिर तीसरे दिन रविवार को 21 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, सोमवार को मूवी ने सिर्फ 5.5 करोड़ कमाए।
वर्ल्डवाइड नोट छाप रही फिल्म
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ भले ही धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही हो, लेकिन वर्ल्डवाइड यह मूवी गर्दा उड़ा रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 5 दिन में इस मूवी ने विदेशों में 91.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
‘जॉली एलएलबी 3’ की क्या है कहानी
‘जॉली एलएलबी 3′ की कहानी राजस्थान के एक किसान की है जो अपनी पुश्तैनी जमीन जाने-माने बिजनेसमैन के किसी बड़े प्रोजेक्ट में खोने के बाद मजबूरी में आत्महत्या कर लेता है। उसकी विधवा दिल्ली की अदालत का दरवाजा खटखटाती है और इसी केस के लिए दोनों वकील कानूनी लड़ाई के मैदान में उतर आते हैं।





