
Manish Malhotra की दिवाली पार्टी, बन-ठन के पहुंचा पूरा बॉलीवुड
Manish Malhotra Diwali Party: देश में दिवाली के त्योहार धूम शुरू हो गई है. जबकि फिल्म इंडस्ट्री में एक हफ्ते पहले से ही सेलिब्रेशन शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से हुई।
Manish Malhotra Diwali Party: दिवाली का त्योहार अब बस कुछ ही दिन दूर हैं. फिर पूरे देश में इस त्योहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा. लेकिन इंडस्ट्री में एक हफ्ते पहले ही दिवाली का जश्न शुरू हो गया है. हाल ही में दिवाली पार्टी में कई हसीनाओं ने जलवा बिखेरा. वहीं रितेश देशमुख, जिनिलिया डिसूजा, टाइगर श्रॉफ, उर्मिला मातोंडकर और हेमा मालिनी जैसे सितारे पार्टी में नजर आए।
वीर पहाड़िया का हाथ थामे दिखीं तारा सुतारिया
View this post on Instagram
लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर
मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी से सारा अली खान का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें लहंगे में बेहद ही खूबसूरत देखा गया. उन्होंने ऑरेंज कलर के डीपनेक और लहंगे में सारी लाइमलाइट चुरा ली.
View this post on Instagram
क्या खूब जंची सोनम बाजवा
View this post on Instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा का शानदार अंदाज
View this post on Instagram
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पूरा बॉलीवुड उमड़ा था। करीना कपूर से लेकर रितेश देशमुख, जिनिलिया डिसूजा, टाइगर श्रॉफ, उर्मिला मातोंडकर और हेमा मालिनी, काजोल, नीसा देवगन, तारा सुतारिया, कृति सेनन सहित कई सितारों ने शिरकत की। पार्टी की फोटोज और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की दिवाली पार्टी में करीना कपूर (Kareena Kapoor) व्हाइट कलर का अनारकली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने कानों में बड़े-बड़े झुमके कैरी किए थे और माथे में बिंदी लगाई थी। पार्टी में बॉलीवुड के हैंडसम हंक टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) ब्लैक आउटफिट में सभी का ध्यान खींच रहे थे। सोशल मीडिया पर लोगों को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है।
ये भी पढ़े-
Filmfare Awards: बच्चन फैमिली ने लगाई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की हैट्रिक, Amitabh Bachchan ने जताया आभार





