
बहन कृतिका की हल्दी में छाए Kartik Aryan, नए टैटू ने खींचा सबका ध्यान
Kartik Aryan Sister Haldi Ceremony: कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसकी तैयारी जोरों पर है और हल्दी सेरेमनी में भी कार्तिक ने धमाकेदार डांस दिखाया है।
Kartik Aryan Sister Haldi Ceremony Post: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपनी अपकमिंग मूवी ‘नागजिला’ और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं, फिल्मों के अलावा कार्तिक अपनी बहन की शादी के फंक्शन को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कार्तिक ने फैमिली फंक्शन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्टर फुल ऑन मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
बहन कृतिका की हल्दी में छाए कार्तिक
इंस्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक तस्वीर में कार्तिक आर्यन अपनी बहन के ऊपर फूल डाल रहे हैं। एक वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहे हैं। इसे देख कर उनकी बहन जोर से हंसती हैं। तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में पीला दिल वाला इमोजी बनाया है।
View this post on Instagram





