Kiara Advani: बेटी के जन्म के बाद पहली बार दिखी कियारा, डेनिम शर्ट में दिखाया जलवा

Kiara Advani: जुलाई में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ बेटी का वेलकम करने के बाद कियारा आडवाणी पहली बार पोज देती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने 15 जुलाई को एक नन्ही प्रिंसेज का वेलकम किया. वहीं अब मां बनने के बाद एक्ट्रेस पहली बार काम के सिलसिले से पब्लिक प्लेस पर नजर आई हैं. इस दौरान उन्हें स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने अपने स्टाइलिश लुक से सबका ध्यान खींचा. कियारा अडवाणी मां बनने के बाद अब काम के सिलसिले से पहली बार पब्लिक प्लेस पर दिखीं।

डेनिम शॉर्ट्स में दिखीं बेहद स्टाइलिश

एक एड की शूटिंग के दौरान, वह नीली शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में बेहद स्टाइलिश दिखीं। जैसे ही उनकी तस्वीरें ली गईं, पैप ने उनसे पूछा कि उनकी बेटी साराया क्या कर रही है। इस पर, अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए इशारा किया कि वह ठीक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

कियारा और सिद्धार्थ 15 जुलाई 2025 को माता-पिता बने थे। मुंबई के अस्पताल में अपनी बेटी का वेलकम किया था। नवंबर में कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने लिखा, “हमारी प्रार्थनाओं से, हमारी बाहों में हमारा आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी, साराया मल्होत्रा है। इसके साथ ही, उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर साझा की, जिसमें उनके हाथ सफेद क्रोशिए वाले मोज़ों में लिपटी हुई बच्ची साराया के नन्हे पैरों को धीरे से पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़े- Dhurandhar: संडे को रणवीर सिंह की फिल्म पर बरसे पैसे, कमाई से किया शॉक…

कपल ने अपनी बेटी के शुरुआती महीनों के दौरान से ही प्राइवेसी का खासा ध्यान रखा है, केवल कुछ तस्वीरे साझा करते हुए फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का ध्यान बनाए रखने का आग्रह भी किया है।

ये भी पढ़े- पिता Dharmendra की याद में टूटीं Esha Deol, किया दिल तोड़ने वाले पोस्ट

 

Back to top button