Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu से आया तुलसी का पहला लुक, Smriti Irani ने किया शेयर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: 25 साल बाद फिर से क्लासिक शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी शुरू होने वाला है। अब स्मृति ईरानी की पहली झलक भी सामने आ गई है। देखिए उनका फर्स्ट लुक।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को देखने के लिए फैंस सुपरएक्साइटेड हैं। अब अभिनेत्री का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। वह तुलसी विरानी के रूप में लौट आई हैं। जी हां पहले लुक में स्मृति जरी बॉर्डर वाली मैजेंटा साड़ी पहने हुए नजर आईं. उन्होंने सिग्नेचर बड़ी लाल बिंदी, पारंपरिक मंदिर के गहने और काले मोतियों वाले मंगलसूत्र के साथ अपने लुक को पूरा किया।

स्मृति ईरानी का लुक वायरल

स्मृति ईरानी ने गोल्डन और सिल्वर रंग की कढ़ाई वाली मैजेंटा रंग की साड़ी पहनी हुई है. उनकी साड़ी का ड्रेप आपको 2000 के दशक की शुरुआत में वापस ले जाएगा. चेहरे पर मुस्कान और माथे पर चमकता सिंदूर के साथ उन्होंने लाल बिंदी, पारंपरिक मंदिर के गहने और काले मोतियों वाले मंगलसूत्र पहन रखा है।

दवा, इंजेक्शन और सर्जरी से एंटी एजिंग ट्रीटमेंट…, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

इस शो और किरदारों की दर्शकों के बीच खास पॉपुलैरिटी थी। यही वजह थी कि जब साल 2001 में शो में मिहिर वीरानी को मरता हुआ दिखाया गया तो कई फैंस ने प्रोडक्शन हाउस के बाहर भीड़ लगाकर किरदार की शो में वापसी के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। जब मार्च 2001 में मिहिर के किरदार को शो में दोबारा लाया गया तो शो की रेटिंग 22.4 TVR थी, जो टीवी इंडस्ट्री का रिकॉर्ड है।

 

 

Back to top button