
Manoj Bajpayee और राम गोपाल की फिल्म में खौफ का खेल; हॉरर के साथ कॉमेडी तड़का
Manoj Bajpayee-Ram Gopal Varma New Movie: फिल्मकार राम गोपाल वर्मा और अभिनेता मनोज बाजपेयी की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं। अब ये जोड़ी फिर से साथ आ रही है।
Manoj Bajpayee-Ram Gopal Varma New Movie: मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा की जोड़ी ने ‘सत्या’ के साथ इतिहास रचने का काम किया था। इसके बाद एक्टर-डायरेक्टर की इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को ‘शूल’, ‘रोड’, ‘कौन?’ जैसी बेहतरीन फिल्में दीं। अब करीब तीन दशक बाद दोनों फिर साथ आ रहे हैं। जी हां, राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार यह जोड़ी डराने के साथ ही हंसाने भी आ रही है। फिल्म हॉरर-कॉमेडी है और नाम ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ (Police Station Mein Bhoot) है। राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया है।
मनोज बाजपेयी के साथ जुड़ीं जेनेलिया डिसूजा
लंबे वक्त के बाद मनोज बाजपेयी और राम गोपाल वर्मा एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म के जरिए फिर से एक साथ वापस आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा अब अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा भी जुड़ गई हैं। अब फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
SHOOT BEGINS 🎬
From Satya to now… some journeys are meant to come full circle. Thrilled to reunite with @RGVzoomIn after nearly three decades for our new horror comedy Police Station Mein Bhoot. This one is special.@geneliad @VauveEmirates… pic.twitter.com/a6rtwZuor1
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) September 1, 2025
मनोज बाजपेयी ने राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित तीन फ़िल्मों में काम किया है, जिनमें सत्या के अलावा कौन और सरकार 3 शामिल हैं. वहीं अगर उनके द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्मों की बात करें तो मनोज ने शूल और रोड जैसी फ़िल्मों में काम किया है. इन फिल्मों का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने नहीं किया था, बल्कि वे सिर्फ निर्माता थे.
ये भी पढ़े-
Param Sundari: बॉक्स ऑफिस पर चला ‘परम सुंदरी’ का जादू, पहले वीकेंड पर चमकी
Mahesh Bhatt से शादी Soni Razdan को पड़ी थी भारी, बॉलीवुड में झेलनी पड़ी थीं मुश्किलें





