Sachin Chandwade: ‘जामताड़ा’ एक्‍टर ने की आत्‍महत्‍या, फंदे से लटकी मिली लाश

Sachin Chandwade Death News: वेब सीरीज ‘जामताड़ा 2’ को लाखों लोगों ने पसंद किया था। सीरीज के फेमस एक्टर सचिन चंदवाड़े ने 25 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली।

Sachin Chandwade Death News: मराठी मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सिर्फ 25 साल की उम्र में अभिनेता सचिन चांदवडे ने खुद की जान ले ली है। महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले अभिनेता सचिन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना 23 अक्टूबर को हुई, जिसके बाद सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पंखे से लटका मिला था शव

महाराष्ट्र टाइम्स के अनुसार, 23 अक्टूबर को सचिन जलगांव के परोला स्थित अपने घर में फांसी के फंदे से लटके पाए गए थे। उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें पंखे से लटका देखा और उन्हें अस्पताल ले गए। हालांकि उन्हें उनके गांव, उंदिरखेड़े के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार उन्हें धुले के एक अस्पताल ले गया। इलाज के दौरान 24 अक्टूबर को रात लगभग 1:30 बजे सचिन की मृत्यु हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sachin Chandwade (@sachin_chandwade)

जामताड़ा 2 से मिली पहचान

जलगांव जिले के रहने वाले सचिन के बारे में बता दें कि उन्होंने दो अलग-अलग करियर एक्टिंग और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में संतुलन बनाए रखा। पुणे के एक आईटी पार्क में काम करने के दौरान उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपना लक आजमाने का फैसला लिया। गौर करने की बात है कि सचिन को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और इसे पूरा करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। मराठी सिनेमा में अभिनेता ने काफी काम किया, लेकिन उन्हें लोगों के बीच पहचान जामताड़ा 2 से मिली।

 

सचिन चांदवडे महाराष्ट्र के जलगांव जिला स्थित उंदिरखेडे गांव के रहने वाले थे। उनकी मौत से ना सिर्फ उनके गांव, बल्कि पूरे तालुका में शोक की लहर है। उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है तो वहीं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और सचिन के दोस्तों और फैन्स में भी गम का माहौल है।

Back to top button