The Raja Saab Review: प्रभास की ‘द राजा साब’ रिलीज, फैंस की उम्मीदों पर फिरा पानी…

The Raja Saab review: प्रभास की मच अवेटेड फिल्म द राजा साब सिनेमघरों में 9 जनवरी को रिलीज हो गई है, जिसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले फैंस रिव्यू दे रहे हैं.

The Raja Saab review: ‘द राजा साब’ को हॉरर-फैंटेसी-कॉमेडी बताकर पेश किया गया है, लेकिन असल में यह एक जॉनर-कन्फ्यूज, बिखरी हुई और जरूरत से ज्यादा लंबी फिल्म बनकर रह जाती है। प्रभास जैसे बड़े स्टार और मारुति जैसे अनुभवी निर्देशक के बावजूद फिल्म यह तय ही नहीं कर पाती कि वह आखिर बनना क्या चाहती है। बड़े सेट, भारी बजट और तामझाम के पीछे कंटेंट की भारी कमी साफ दिखती है। जहां कुछ लोगों ने प्रभास की तारीफ की है तो वहीं संजय दत्त की फिल्म में बैकस्टोरी को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। वीएफएक्स को लेकर भी फैंस के बीच नाराजगी भी देखने को मिली है।

यहां देखें ट्विटर रिव्यू

‘द राजा साब’ लेकर लोगों के ट्वीट खूब सुर्खियों में हैं। एक यूजर ने प्रभास की एक्टिंग की तारीफ में लिखा, ‘एक्टर प्रभास द्वारा किया गया हॉस्पिटल सीन एक्टिंग कमाल है।’

यूजर ने पोस्ट में लिखा है, ‘प्रभास ने शानदार परफॉर्म किया है और बिग ब्रदर 2 के बाद अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। हालांकि, कमजोर स्क्रीनप्ले और कहानी कहने का तरीका फिल्म को पीछे खींचता है। कुल मिलाकर, एक औसत दर्जे की फिल्म।’

एक यूजर लिखता है, ‘फर्स्ट हाफ जबरदस्त पिक होता है, खासकर संजय दत्त की तांत्रिक वाली बैक स्टोरी। वीएफएक्स सीक्वेंस कमाल के हैं। प्रभास की मौजूदगी भी अच्छी है, शुरुआत थोड़ी ठंडी है लेकिन आगे चलकर बेहतर हो जाती है। किलर सेकंड हाफ की जरूरत है।’तीसरे यूजर ने लिखा, ‘कुछ सीन्स में जहां प्रभास अपनी ट्रेडमार्क कॉमेडी कर रहे हैं और गानों को जबरदस्त फिल्माया गया है उनके अलावा। पूरी फिल्म गड़बड़ और मिली-जुली प्रतिक्रिया वाली है, जो कि निराशाजनक है।’

निर्देशन

मारुति का निर्देशन सबसे बड़ी निराशा है। हॉरर, कॉमेडी, फैंटेसी, इमोशन….सब कुछ एक ही फिल्म में डालने की कोशिश की गई है, लेकिन किसी पर भी पकड़ नहीं बन पाती। डरावने सीन डराते नहीं, कॉमेडी सीन हंसाते नहीं और इमोशनल पल जल्दी ही बनावटी लगने लगते हैं।

ये भी पढ़े- जुदा हुई तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया की राहें, कॉन्सर्ट विवाद के बाद ब्रेकअप?

संगीत और तकनीकी पक्ष

बैकग्राउंड म्यूजिक माहौल बनाने में नाकाम रहता है। गाने बेवजह कहानी की रफ्तार तोड़ते हैं। VFX और ग्रीन-स्क्रीन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कई जगह टीवी-सीरियल जैसा फील देता है, जो इतने बड़े बजट वाली फिल्म के लिए निराशाजनक है। एडिटिंग ढीली है और फिल्म जरूरत से कहीं ज्यादा लंबी लगती है।

ये भी पढ़े- O Romeo: खून से सना चेहरा और खौफनाक हंसी, शाहिद कपूर की फिल्म का पोस्टर आउट

द राजा साब के बारे में

रिपोर्ट्स की मानें तो द राजा साब की कहानी एक लालची आदमी की है, जो अपने दादा का पुश्तैनी घर बेचना चाहता है, जिसके साथ डार्क सुपरनेचुरल सीक्रेट्स छिपे हैं. फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं. जबकि संजय दत्त, बोमन ईरानी, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब अहम किरदारों में हैं. वहीं तेलुगू डेब्यू मालविका मोहनन ने किया है.

ये भी पढ़े- Border 2 का नया गाना देख भर आएंगी आंखें, सचेत-परंपरा का दिखा जादू

Back to top button