
Aankhon Ki Gustaakhiyan Review: विक्रांत मैसी-शनाया कपूर की दमदार एक्टिंग, जानें कैसी है फिल्म
Aankhon Ki Gustaakhiyan Review: बॉक्स ऑफिस पर शनाया कपूर की डेब्यू मूवी ‘आंखों की गुस्ताखियां’ रिलीज हो गई है। जिसमे वह अभिनेता विक्रांत मैसी संग स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रही हैं।
Aankhon Ki Gustaakhiyan Review: आंखों की गुस्ताखियां’ फिल्म की कहानी दो अजनबियों की मुलाकात, उनके बीच पनपते रिश्ते और उस रिश्ते की गहराई को बहुत ही सादगी और खूबसूरती से बयान करती है। यह फिल्म उन दर्शकों के लिए है, जो लाउड रोमांस से हटकर कुछ सच्चा और दिल को छूने वाला देखना चाहते हैं। फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर लीड रोल में हैं। शनाया कपूर की ये पहली फिल्म है, जबकि विक्रांत अपनी एक्टिंग का पहले ही लोहा मनवा चुके हैं।
ये है ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की कहानी?
कहानी की शुरुआत मसूरी की एक ट्रेन से होती है, जहां सबा (शनाया कपूर) अपनी आंखों पर पट्टी बंध कर बैठी हैं। सबा ने आंखों पर पट्टी इसलिए बांध रखी है क्योंकि पेशे से सबा एक एक्ट्रेस हैं और ऑडिशन में सिलेक्ट होने के लिए एक किरदार में ढलना चाहती हैं, जो किरदार दिव्यांग (अंधा) है। ट्रेन में सबा की मुलाकात जहान (विक्रांत मैसी) से होती है। दोनों में खूब बातचीत होती है लेकिन जहान, सबा को ये नहीं बताता है कि असल जिंदगी में वो देख नहीं सकता और दिव्यांग (अंधा) है। धीरे-धीरे कहानी आगे बढ़ती है। सबा और जहान फाइनली एक हो जाएंगे? इसके लिए आपको अपने नजदीकी सिनेमाघर का रुख करना होगा।
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की दमदार एक्टिंग
विक्रांत मैसी ने एक बार फिर से अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना दिया है. उनकी आवाज और उनके चेहरे पर एक अलग तरह की भावना दिखती है, जब वह डायलॉग कहते हैं. शनाया कपूर की ये पहली फिल्म है, लेकिन उनकी सादगी और फ्रेशनेस फिल्म के टोन के साथ मेल खाती है. निर्देशक संतोष सिंह ने बेहद संवेदनशील तरीके से एक सरल कहानी को दिखाया है. ऐसे कई सीन्स है फिल्म में जिससे दर्शकों की नजर हट नहीं पाएगी. ट्रेन के सीन, कैमरा मूवमेंट और भावनात्मक आर्क को बेहद खूबसूरती से फिल्माया गया है.
Maalik Review Out: राजकुमार राव की ‘मालिक’ में शानदार परफॉर्मेंस, गैंगस्टर ‘सागा’ ने मचाया धमाल
डायरेक्टर राइटिंग और म्यूजिक
आंखों की गुस्ताखियां’ को डायरेक्टर संतोष सिंह ने डायरेक्ट किया है। संतोष सिंह इससे पहले विक्रांत मैसी की पॉपुलर वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म में म्यूजिक विशाल मिश्रा ने और बैकग्राउंड स्कोर जोएल जो क्रस्टो ने दिया है। ये फिल्म भारत के प्रसिद्ध नॉवेलिस्ट पद्मश्री रस्किन बांड की किताब ‘द आइज हैव इट बाई’ पर बेस्ड है।
ये भी पढ़े-
Son Of Sardaar 2 Trailer: ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी… ट्रेलर देखकर क्या बोले यूजर्स?
फाइनल वर्डिक्ट
‘आंखों की गुस्ताखियां’ एक सादगी से रची गई ऐसी प्रेम कहानी है, जो दिखाती है कि प्यार सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि एहसासों, नजरों और खामोशियों में भी पनपता है। यह फिल्म उन लोगों के लिए है, जो शोर-शराबे वाले रोमांस की जगह एक सच्चा, सधा और गहराई से भरा हुआ इश्क देखना चाहते हैं। अगर आप मीनिंगफुल और दिल से जुड़ी कहानियों के दर्शक हैं तो यह फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव हो सकती है।
ये भी पढ़े-
Kapil Sharma: ‘हम हार नहीं मानेंगे…’, फायरिंग के बाद ‘कैप्स कैफे’





