Mrunal Thakur: श्रेयस अय्यर या धनुष…, मृणाल ठाकुर के डेटिंग रूमर्स में आया ट्विस्ट!

Mrunal Thakur: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपने डेटिंग रूमर्स पर इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए मजेदार प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अफवाहें उनके लिए “फ्री PR” की तरह हैं और उन्होंने हल्के अंदाज में इसका जवाब दिया.

Mrunal Thakur: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपनी पर्सनल को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ हफ़्ते पहले, उनके धनुष को डेट करने की अफवाह थी। वहीं एक-दूसरे के पोस्ट पर दोनों के कमेंट ने इन अटकलों को और हवा दे दी थी। हालांकि, रेडिट पर चल रहे इन रूमर्ड में दावा किया गया कि मृणाल पिछले कुछ महीनों से क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को डेट कर रही हैं। वे दोनों इस बारे में ज़्यादा कुछ नहीं कह रहे हैं। अब, इस पोस्ट के सामने आने के एक दिन बाद, एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि इस तरह की खबरों से कैसे डील करती हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिया जवाब

इस बीच रविवार को मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा-सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी मां उन्हें हल्का-फुल्का सिर मालिश कर रही हैं और दोनों कैमरे की ओर देखकर हंस रही हैं. इस वीडियो के साथ मृणाल ने कैप्शन लिखा, “They talk, we laugh. P.S. Rumours are free PR and I love free stuff!” यानी “वे बातें करते हैं, हम हंसते हैं. अफवाहें मुफ्त PR हैं और मुझे मुफ्त चीजें पसंद हैं!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

 

ये भी पढ़े- Border 2: पायलट, जेट और युद्ध…, दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक रिवील

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे किस अफवाह की बात कर रही हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही में Reddit पर वायरल हुई उस पोस्ट का जवाब है जिसमें दावा किया गया था कि मृणाल और श्रेयस अय्यर एक-दूसरे को कुछ महीनों से चुपचाप डेट कर रहे हैं. पोस्ट में यह भी कहा गया कि दोनों चीजों को लो-प्रोफाइल इसलिए रख रहे हैं क्योंकि क्रिकेट फैन्स काफी तीखे रिएक्शन देते हैं और मृणाल इस समय अपने करियर के महत्वपूर्ण दौर में हैं.

ये भी पढ़े- Samantha Wedding: राज की हुईं सामंथा रुथ प्रभु, रचाई शादी; शेयर की फर्स्ट वेडिंग फोटो

 

Back to top button