Box Office: तापसी को मृणाल ने दी पटखनी, ‘अस्सी’ से आगे निकली ‘दो दीवाने शहर में’

Box Office News: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो और नई फिल्में आईं ‘दो दीवाने शहर में’ और ‘अस्सी’, पर पहले ही दिन दोनों फुस्स हो गईं। एक ने सवा करोड़ कमाए तो दूसरी ने सिर्फ एक करोड़ रुपये।

Box Office News: बॉलीवुड के लिए ये शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक साबित नहीं हुआ। तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की ‘अस्सी’, (ASSI) जिसे समीक्षकों से तो सराहना मिली, लेकिन दर्शकों को खींचने में ये फिल्म पहले दिन पूरी तरह विफल रही, वहीं युवाओं के बीच चर्चा बटोर रही मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और सिद्धांत चतुर्वेदी ( Siddhant Chaturvedi) की ‘दो दीवाने शहर में’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर बेहद ठंडी शुरुआत की है। हालांकि, ‘दो दीवाने शहर में’ (‘Do Deewane Shehr Mein’) की पहले दिन की कमाई ने ‘अस्सी’ को पछाड़ दिया है।

अस्सी’ कलेक्शन डे 1, कहानी और कास्ट

तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ की बात करें, तो इसका तो इस का बुरा हाल रहा है। यह ओपनिंग डे पर सिर्फ 1 करोड़ रुपये ही कमा पाई। फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें दिल दहला देने वाले रेप की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म एक महिला के साथ हुए रेप जैसे जघन्य अपराध के बहाने समाज की कड़वी सच्चाई को सामने लाती है। फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा कनि कुसरुति, मोहम्मद जीशान अय्यूब, मनोज पहवा, कुमुद मिश्रा और रेवती जैसे कलाकार हैं।

‘दो दीवाने शहर में’ की सधी शुरुआत

उधर ‘दो दीवाने शहर में’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, ये आंकड़ा बड़ा नहीं है, लेकिन तापसी की फिल्म ‘अस्सी’ (1 करोड़) के मुकाबले ये फिल्म 25 लाख की बढ़त बनाने में कामयाब रही। फिल्म को युवाओं और मल्टीप्लेक्स दर्शकों का साथ मिला है। रवि उदयावर के निर्देशन वाली ये फिल्म मुंबई के 2 युवाओं की कहानी है, जो अपनी कमियों और अकेलेपन के बीच प्यार तलाशते हैं। शहरी युवाओं को इसकी कहानी खूब भा रही है।

देखा जाए तो कोविड के बाद शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ बनकर उभरी है, जिसने अपने पहले वीकेंड में 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। ‘ओ रोमियो’ ने 13 फरवरी को रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर पहले तीन दिनों में करीब 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

ये भी पढ़े- Priyanka Chopra ने मजबूरी में छोड़ा था बॉलीवुड, बोलीं- ‘हॉलीवुड जाने के लिए…’

Back to top button