
Kantara Chapter 1 का ‘Rebel’ सॉन्ग रिलीज, ऋषभ शेट्टी के साथ दिखे दिलजीत
Kantara Chapter 1 Rebel Song Release: ‘कांतारा चैप्टर 1’ का नया गाना ‘रिबेल’ रिलीज हो गया है। इस गाने में दिलजीत दोसांझ और ऋषभ शेट्टी के बीच जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिली है।
Kantara Chapter 1 Rebel Song Release: दक्षिण भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ दो अक्टूबर 2025 को दशहरे के शुभ अवसर पर दुनियाभर में रिलीज के लिए तैयार है। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले फिल्म का नया गाना ‘रिबेल’ रिलीज हो गया है। इस गाने में दिलजीत दोसांझ ऋषभ शेट्टी के साथ ढोल बजाते नजर आए हैं।
View this post on Instagram
अलग लुक में नजर आए दिलजीत
‘कांतारा चैप्टर 1’ के नए गाने ‘रिबेल’ में दिलजीत दोसांझ सरप्राइज पैकेज हैं। क्योंकि गाने में न सिर्फ उनकी आवाज है, बल्कि स्क्रीन पर भी नजर आए हैं। दिलजीत इस दौरान एक नोज पिन पहने भी दिख रहे हैं। गाने में बाकी अलग-अलग विजुअल्स दिखाए गए।‘रिबेल’ एक जोशीला गाना है। गाने के अंत में दिलजीत के साथ ऋषभ शेट्टी भी नजर आते हैं। इसके बाद दोनों ढोल बजाते दिखते हैं।
एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड
‘कांतारा चैप्टर 1’ के लिए रिलीज़ से पहले का एक्साइटमेंट पीक पर है. मनी कंट्रोल के मुताबिक रविवार को एडवांस बुकिंग शुरू हुई और एक दिन के भीतर ही फिल्म ने 1.7 लाख से ज़्यादा टिकट बेचकर 5.7 करोड़ रुपये की प्री-सेल कमाई कर ली. बता दे कि 2022 में आई ‘कांतारा’ ने अपने पहले दिन सिर्फ़ 2 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
2 अक्तूबर को रिलीज होगी फिल्म
‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। ऋषभ शेट्टी द्वारा ही लिखित और निर्देशित इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा गुलशन देवैया और रुक्मिणी वसंत भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।





