
Nora Fatehi-Sanjay Dutt के अश्लील गाने पर एक्शन, शिकायत के बाद यूट्यूब से हटा गाना
Sarke Chunar Teri Sarke में Nora Fatehi और Sanjay Dutt नजर आ रहे हैं। कुछ दर्शकों ने नोरा के एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस की सराहना की है तो वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसके बोल और कोरियोग्राफी को लेकर आपत्ति जताई है.
अपकमिंग फिल्म ‘KD: The Devil का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवाद में फंस गया है। आम लोगों के विरोध और कानूनी शिकायतों के बाद यूट्यूब से हटा दिया गया है। Nora Fatehi और Sanjay Dutt पर फिल्माए गए इस गाने पर अश्लीलता फैलाने का आरोप है। अश्लील लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर सोशल मीडिया पर भी गाने का भारी विरोध किया जा रहा है। रिलीज होते ही यह गाना विवादों में घिर गया है.
CBFC से हस्तक्षेप की मांग
मामले ने तूल तब पकड़ा, जब वकील Vineet Jindal ने Central Board of Film Certification (CBFC) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में गाने पर तत्काल रोक लगाने और इसे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की गई है. इसकी प्रति सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी भेजी गई है.
यूट्यूब से हटा गाने का वीडियो
जैसे ही यह गाना स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ, यूजर्स ने इसके बोल और विजुअल्स को ‘फूहड़’ और ‘डबल मीनिंग’ बताया। विवाद इतना बढ़ा कि रिलीज के महज एक दिन बाद ही मेकर्स ने इसे हटा लिया। अब यूट्यूब पर गाने के लिंक को क्लिक करने पर वीडियो उपलब्ध नहीं है, यह वीडियो प्राइवेट है का मैसेज दिखाई दे रहा है। नोरा फतेही ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने के वीडियो को डिलीट कर दिया है।

लगे अश्लीलता के आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि गाने में अत्यधिक अश्लील और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही गाने के विजुअल्स और डांस मूव्स को भी आपत्तिजनक बताते हुए कहा गया है कि यह सार्वजनिक शालीनता को प्रभावित करते हैं, विशेषकर नाबालिगों पर इसका खराब असर पड़ सकता है. शिकायत में गीतकार Raqueeb Alam, निर्देशक Prem, संगीतकार Arjun Janya और गायिका Mangli का भी उल्लेख किया गया है.
ये भी पढ़े- Divyanka Tripathi: शादी के 10 साल विवेक दहिया बनेंगे पिता, बेबी शॉवर की तैयारी शुरू
वहीं ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के चेयरमैन प्रसून जोशी को आधिकारिक पत्र लिखकर गाने के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। AICWA का कहना है कि इस तरह का अश्लील और डबल मीनिंग कंटेंट भारतीय सिनेमा के लिए स्वीकार्य नहीं है।
ये भी पढ़े- Arijit Singh की राह पर श्रेया घोषाल…, बताया किस दिन ले सकती हैं संन्यास





