Border 2: देश की रक्षा में सीना ताने खड़े ‘धुरंधर’, तबाही मचाने आ रहे सनी देओल

Border 2: वरुण धवन ने आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का नया पोस्टर रिलीज किया है। इसमें सनी देओल से लेकर दिलजीत दोसांझ और पूरी कास्ट का अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है।

Border 2: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ‘गदर 2’ की सक्सेस के बाद ‘बॉर्डर’ के सीक्वल का ऐलान किया गया था. ये 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसमें 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध को दिखाए जाएगा. फिल्म में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार अहम रोल में होंगे। फिल्म को अगले साल 23 जनवरी, 2026 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के टीजर रिलीज का ऐलान पहले ही किया जा चुका है।

इस दिन आएगा ‘बॉर्डर 2’ का टीजर

हाल ही में टी सीरीज वालों ने एक पोस्टर शेयर किया. जिसमें लिखा था- ”विजय दिवस का जोश, 1971 की जीत की याद, और साल का सबसे ग्रैंड टीजर लॉन्च – एक साथ. Border 2 का टीजर 16 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे आएगा.” नए पोस्टर में सबसे आगे सनी देओल हैं, फिर वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और आखिर में अहान शेट्टी. सबके चेहरों पर चोट के निशान हैं, पर आंखों में जंग जीतने का जज्बा लिए दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

‘बॉर्डर 2’ तोड़ेगी रिकॉर्ड्स!

‘बॉलीवुड हंगामा’ के मुताबिक, 16 दिसंबर को सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ टीजर रिलीज होने के बाद, इसे 19 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के साथ दिखाया जाएगा। जेम्स कैमरून की इस फिल्म से सिनेमाघरों में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है, ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ के टीजर को इसके साथ दिखाना सबसे कारगर मार्केटिंग टेक्निक में से एक साबित हो सकता है।

ये भी पढ़े- Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Review: फैमिली एंटरटेनमेंट है फिल्म, तीन शादियों के झंझट में फंसे कपिल शर्मा

‘बॉर्डर 2’ की कास्ट

‘बॉर्डर 2’, जेपी दत्ता की निर्देशित और भारतीय सिनेमा की बेहतरीन युद्ध एक्शन ड्रामा फिल्मों में से एक मानी जाने वाली 1997 की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। फिल्ममेकर इस नई फिल्म के साथ उसी रोमांच को फिर से जगाने का लक्ष्य रखते हैं। अनुराग सिंह की निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने बनाया है। फिल्म में अहान शेट्टी, वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा और कई कलाकार हैं।

ये भी पढ़े- PM माेदी ने रजनीकांत को दी जन्मदिन की बधाई, इन फिल्मों से मचाएंगे धमाल

 

Back to top button