बड़े बजट की फिल्मों से दीपिका को नहीं पड़ता फर्क, ‘Kalki’ और ‘Spirit’ पर बोली एक्ट्रेस

Deepika Padukone अपने करियर के ऐसे मुकाम पर हैं जहां उन्हें बड़ी फिल्में छोड़ने का कोई मलाल नहीं है। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अब 500 करोड़-600 करोड़ की फिल्में उन्हें कुछ खास एक्साइट नहीं करती हैं।

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण काफी समय से लगातार चर्चा में हैं। एक्ट्रेस के करियर के लिए ये साल काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। इस साल की शुरुआत में उनके पास पैन इंडिया लेवल की दो बड़ी फिल्में थीं, लेकिन अब वह उनसे बाहर हो चुकी हैं. उनका कहना है कि भारी भरकम बजट वाली फिल्में अब उन्हें एक्साइटेड नहीं करती. एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि जिन फिल्मों से उन्हें बाहर किया गया है,वह उनके लिए एक्साइटेड नहीं थी।

बड़े बजट की फिल्मों को लेकर दीपिका का जबाब 

Harper’s Bazaar India से बातचीत में दीपिका ने कहा कि उन्हें अब बिग बजट फिल्में एक्साइट नहीं करती हैं. दीपिका ने कहा, ‘क्योंकि ईमानदारी से कहूं तो कितना ज्यादा फेम, कितनी ज्यादा सक्सेस, कितना ज्यादा पैसा? इस स्टैज पर अब ये इसके बारे में नहीं हैं. ये 100 करोड़ की फिल्म के बारे में नहीं  है और न ही 500 और 600 करोड़ की फिल्म के बारे में हैं.

 

स्टोरीटेलिंग पर कर रही फोकस

अब मुझे ये एक्साइट नहीं करता है. मुझे जो एक्साइट करता है वो है टैलेंट को बढ़ावा देना. मेरी टीम और मैं अब इसी पर फोकस कर रहे हैं. स्टोरीटेलिंग अच्छा करना और क्रिएटिव माइंड, राइटर, डायरेक्टर और नए प्रोड्यूसर्स को सपोर्ट करना. अब मेरे लिए ये सब मीनिंगफुल है.’ इसी साल दीपिका को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से निकाला गया था. दीपिका को निकालकर फिल्म में तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया. वहीं फिल्म कल्कि 2898एडी 2 से भी दीपिका को निकाला गया.

ये भी पढ़े- 120 Bahadur: मुश्किल में फरहान की फिल्म, रिलीज डेट को लेकर सख्त हाईकोर्ट

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रन्ट 

अब दीपिका के हाथ में दो बड़ी फिल्में हैं. वो शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में दिखेंगी. इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं. वहीं सुहाना खान भी फिल्म में नजर आएंगी. इसके अलावा दीपिका एटली की फिल्म में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं.  एटली की फिल्म का टाइटल AA22xA6 रखा गया है. फिल्म 2027 में रिलीज होगी.

ये भी पढ़े- Salman Khan: शादी में एकसाथ झूमे सलमान-शाहरुख, डांस फ्लोर पर उड़ाया गर्दा

Back to top button