
दीपिका की बेस्ट फ्रेंड की शादी में नाचे रणवीर सिंह, दुआ की मम्मी पर दिल हारे फैंस
Deepika Padukone और Ranveer Singh न्यूयॉर्क में एक शादी में शामिल हुए। मौका था दीपिका की बेस्ट फ्रेंड स्नेहा की प्री-वेडिंग का। उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं। दुआ की मम्मी की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Deepika Padukone और Ranveer Singh हाल ही में अपनी एक दोस्त की शादी में शामिल हुए। फंक्शन के दौरान उनका स्टाइलिश अंदाज पूरे इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। न्यूयॉर्क में उनके शाही स्टाइल ने पूरी महफिल पर कब्जा जमा लिया। यह शादी दीपिका की दोस्त स्नेहा रामचंद्र और क्रिस रोशी की थी। इस वेडिंग के फोटोग्राफर @nivedhamphotography ने इंस्टाग्राम पर शादी की कई सारी फोटोज शेयर की हैं। आइए देखते हैं सभी तस्वीरें।
रणवीर और दीपिका की फोटो हुई वायरल
Ranveer Singh and Deepika Padukone turned heads at a friend’s wedding in New York 🔥🔥#IIFA #Bollywood #RanveerSingh #DeepikaPadukone pic.twitter.com/ITy25Awvnf
— IIFA (@IIFA) January 29, 2026
दीपिका की बेस्ट फ्रेंड का नाम स्नेहा रामाचंदर है। उनकी क्रिस रॉसी से शादी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में दीपिका दूल्हा-दुल्हन और उनकी सहेलियों के साथ पोज दे रही हैं। इन पर फैंस खूब कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कहा, ‘दुआ मम्मा, बहुत खूबसूरत लग रही हैं।’ दूसरे ने कहा, ‘ओह माई गॉड दीपिका! आप दोनों कमाल लग रहे हैं।’
ये भी पढ़े- ‘इंडस्ट्री में महिलाओं की एक्सपायरी डेट’, मोना सिंह का बयान वायरल…
दीपिका-रणवीर के अपकिंग प्रोजेक्ट
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को सिद्धार्थ आनंद की ‘किंग’ में देखा जाएगा, जिसमें शाहरुख खान, सुहाना खान हैं। साथ ही अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी। उनके पास एटली की एक्शन मूवी है, जिसमें अल्लू अर्जुन हैं।
अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2’ भी पाइपलाइन में है। रणवीर को आदित्य धर की ‘धुरंधर’ में देखा गया, जो ब्लॉकबस्टर रही। अब वो ‘धुरंधर 2’ में होंगे, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।
ये भी पढ़े- Hera Pheri 3: इस एक्टर की वजह से फिल्म हो रही है लेट, बाबू भैया ने किया खुलासा





