Krrish 4: राकेश रोशन से मिले रजत बेदी, ‘कृष 4’ में होगी एंट्री?

Krrish 4: एक्टर रजत बेदी ने राकेश रोशन से मुलाकात की और उनके साथ एक फोटो शेयर की। साथ ही एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा और उसमें कहा कि उन्हें बहुत खुशी और सौभाग्य महसूस हो रहा है।

Krrish 4: शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को काफी सराहना मिली। इसमें रजत बेदी ने बेहतरीन अदाकारी की। इसके बाद से वह सुर्खियों में हैं। राकेश रोशन ने रजत बेदी को साल 2003 में आई फिल्म ‘कोई मिल गया’ में कास्ट किया था। सोमवार को, एक्टर ने डायरेक्टर राकेश रोशन के साथ एक तस्वीर शेयर की और उनकी खूब तारीफ की। इस पर फैंस ने ‘कृष 4′ को लेकर कमेंट किए हैं। ये मुलाकात इसलिए खास है क्योंकि एक्टर ने फिल्ममेकर पर आरोप लगाया था कि ‘कोई… मिल गया’ में उनके कई सीन्स काट दिए गए थे और प्रमोशन से भी दूर रखा गया था।

‘कृष 4’ में रजत बेदी की एंट्री?

रजत बेदी ने सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से कमबैक किया था. ऐसे में अब रजत बेदी एक बार फिर से चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में राकेश रोशन से मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीर को शेयर करने के साथ ही एक्टर ने राकेश को अपना गुरु बताया. इस मुलाकात के बाद चर्चा जोरों पर शूरू हो गई है कि रजत ‘कृष 4’ में नजर आ सकते हैं. हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

ये भी पढ़े- Drishyam 3: ‘कहानी अभी खत्म नहीं हुई…’, ‘दृश्यम 3’ लेकर लौट रहे हैं अजय देवगन

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में दिखे थे रजत बेदी

फिल्मों में सपोर्टिव रोल और विलेन के किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखने वाले एक्टर रजत बेदी को आखिरी बार आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में देखा गया था। उन्होंने हाल ही में एक्टर और फिल्म निर्देशक राकेश रोशन से मुलाकात की। रजत बेदी ने इस मुलाकात की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसमें दोनों मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- Toxic से Kiara Advani का पहला लुक रिवील, यश संग कहर बरपाने को हैं तैयार

ये मुलाकात इसलिए खास है क्योंकि एक्टर ने फिल्ममेकर पर आरोप लगाया था कि ‘कोई… मिल गया’ में उनके कई सीन्स काट दिए गए थे और प्रमोशन से भी दूर रखा गया था। लेकिन अब इनके बीच मन मुटाव दूर हो गया है।

ये भी पढ़े- Priyanka Chopra ने निक को खिलाया हाजमोला, पति का रिएक्शन देख छूट गई थी हंसी

Back to top button