
‘मैं प्यार में पड़ रहा हूं…’ Disha Patani संग डेटिंग रूमर्स पर Talwiinder ने तोड़ी चुप्पी
Talwinder Singh on Affair With Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी का नाम सिंगर और रैपर तलविंदर के साथ जुड़ रहा है। बीते कई दिनों से दोनों को साथ देखा जा रहा है। अब तलविंदर ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है.
Talwinder Singh on Affair With Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की लव लाइफ को लेकर चल रहा सस्पेंस अब तक जारी है. काफी समय से पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ उनके अफेयर के चर्चे हैं और अब खुद तलविंदर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बड़े ही फिल्मी अंदाज में हिंट दिया है कि उनके बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ तो है, हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर फिलहाल इसे रिश्ता कहने से परहेज किया. तलविंदर के इस कुबूलनामे ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. दूसरी तरफ दिशा पाटनी ने अब तक तलविंदर के साथ डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी साध रखी है.
दिशा संग रिश्ते पर तलविंदर का जवाब
दिशा और तलविंदर को एक साथ हाथों में हाथ डाले भी चलते हुए देखा गया था। दोनों मुस्कुरा रहे थे और ऐसा लग रहा था कि साथ में काफी कंफर्टेबल हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अब प्यार और रिश्तों के बारे में सोचते हैं, तो सिंगर ने जवाब दिया, ‘मैं हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं, मैं अभी भी प्यार में पड़ रहा हूं।’ दोनों की उम्र में 5 साल का फर्क है। जहां दिशा की उम्र 33 साल है, वहीं तलविंदर 28 साल के हैं।
View this post on Instagram
ऐसे शुरू हुई दिशा-तलविंदर की डेटिंग की चर्चा
दिशा और तलविंदर की नजदीकियों की खबरें सबसे पहले उदयपुर में एक शादी के दौरान शुरू हुईं, जहां उनकी तस्वीरें देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गईं. इसके बाद जब दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया, तो तलविंदर कैमरों से बचते और अपना चेहरा छिपाते नजर आए.
असल में तलविंदर अपनी प्राइवेसी को लेकर काफी संजीदा रहते हैं और अक्सर परफॉर्म करते वक्त भी अपना चेहरा छुपाकर रखते हैं ताकि लोग सिर्फ उनके म्यूजिक पर ध्यान दें. वहीं, दिशा पाटनी भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा खामोश ही रही हैं और तलविंदर के साथ अपने रिश्ते पर भी उन्होंने अब तक चुप्पी साध रखी है.
ये भी पढ़े- Mirzapur The Movie: बड़े पर्दे पर देखिए भौकाल, आ रहे कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू पंडित
दिशा पाटनी की अगली फिल्म
काम की बात करें, तो दिशा अगली बार विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में खास रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में हैं, उनके साथ तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी और नाना पाटेकर भी हैं। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़े- Movie Trailer: “सिद्धांत और मृणाल की अनोखी कहानी! ‘Do Deewane Seher Mein’ का ट्रेलर हुआ वायरल”





