
Thamma Review: आयुष्मान-रश्मिका ने जीता दिल, फिल्म देख लोगो के उड़े होश
Thamma Review: मैडॉक फिल्म्स की नई हॉरर कॉमेडी ‘थामा’ 21 अक्टूबर को रिलीज हो गई है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।
Thamma Review: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘थामा’ 21 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइज की पांचवी फिल्म है। मेकर्स ने फिल्म की कहानी को अब तक राज ही रखा था और ट्रेलर से भी इसका कुछ खास हिंट नहीं मिला था। अब जिन लोगों ने ‘थामा’ देखी है, वो इसकी तारीफ कर रहे हैं।
जंगल में थामा की रहस्यमयी स्टोरी
थामा की स्टोरी एक रहस्यमय जंगल में शुरू होती है. इस जंगल में कई कहानियां सांस ले रही है और कुछ रक्षक जागने लगे है. फिल्म में आयुष्मान खुराना एक छोटे शहर के पत्रकार का किरदार निभा रहे हैं. उनके किरदार का नाम आलोक है. एक अजीब घटना की वजह से उसकी लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है.
रश्मिका और आयुष्मान की जबरदस्त एक्टिंग
फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैस उनकी एक्टिंग और भी जबरदस्त हो जाती है. रश्मिका मंदाना फिल्म में जान डालती है. मूवी में सबसे जबरदस्त टक्कर आलोक और भेड़िया (वरुण धवन) देखने को मिलेगी. दोनों के बीच एक्शन सीन दर्शकों को रोमांचित करेगा.
स्त्री 2 का ‘सर कटा’ भी डराएगा
इस सीन में वीएफएक्स का स्तर इंटरनेशनल क्वालिटी का है. ऐसा लगता है कि दोनों के बीच गहर रिश्ता है, जो आने वाले टाइम में पता चलेगा. फिल्म में स्त्री 2 का ‘सर कटा’ आता है, जो दर्शकों को फिर से डराएगा.
थामा मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है जिसमें स्त्री, भेड़िया और मुनज्या जैसी फिल्में शामिल हैं. यह फिल्म पूरे भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है. दिवाली पर कोई दूसरी हिंदी फिल्म ना होने से ब्लॉकबस्टर दिन की उम्मीद है, लेकिन यह पिछले साल की दिवाली रिलीजेस—कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 (₹35 करोड़) और अजय देवगन की सिंघम रिटर्न्स (₹32 करोड़) जैसी शानदार ओपनिंग से पीछे रह सकती है.





