
Raj Kundra और शिल्पा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप
Look Out Notice Against Shilpa Shetty Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। उन पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप है।
Look Out Notice Against Shilpa Shetty Raj Kundra: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुसीबतें एक बार फिर से बढ़ गई है। मुंबई पुलिस ने शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा को लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। दोनों पर 60 करोड़ रुपये फ्रॉड का आरोप है। इस सेलिब्रिटी जोड़े पर अपनी बंद हो चुकी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के निवेश सौदे से जुड़े एक मामले में एक व्यवसायी से लगभग 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
किस मामले में आया नोटिस?
मुंबई पुलिस के अनुसा बॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति के खिलाफ 14 अगस्त को जुहू पुलिस स्टेशन एक केस दर्ज किया गया था। यह केस एक कारोबारी से लोन कम निवेश सौदे में लगभग 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है। लुकआउट सर्कुलर एक ऐसी नोटिस होती है जो संबंधित व्यक्ति को देश छोड़ने से रोकती है। इसके जरिए इंफोर्समेंट एजेंसी एमीग्रेशन और सीमा नियंत्रण चौकियों को अलर्ट करती हैं। राज कंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज हुए मामले की जांच मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कर रही है।
दीपक कोठारी ने ये भी कहा कि शिल्पा शेट्टी ने खुद उन्हें लिखित रूप में इसकी गारंटी दी थी, लेकिन बाद में शिल्पा ने फर्म के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया। कोठारी ने कहा कि उन्हें काफी बाद में पता चला कि कंपनी के खिलाफ 1.28 करोड़ रुपये के दिवालियापन का मामला भी चल रहा है।
ये भी पढ़े-
Inspector Zende Review: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ रिलीज, कॉमिक टाइमिंग नैचुरल
हालांकि शिल्पा और राज की तरफ से इन सभी आरोपों का खंडन किया गया है और इसके बदनाम करने के उद्देश्य से लगाए गए आरोप कहा है। आर्थिक अपराध शाखा शिल्पा और राज के ट्रैवल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और कंपनी के ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
ये भी पढ़े-
Baaghi 4 Review: खूंखार अवतार में लौटे टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त ने लूटी महफ़िल





