Baahubali-The Eternal War का धमाकेदार ऐलान, धांसू है अमरेंद्र बाहुबली की कहानी

Baahubali -The Eternal War Teaser: बड़े पर्दे पर इन दिनों ‘बाहुबली द एपिक’ धूम मचा रही है। दोनों ‘बाहुबली’ का ये मिक्स दर्शकों को बेहद पसंद आया। अब मेकर्स ने इसकी कहानी आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया।

Baahubali -The Eternal War Teaser: साल 2015 में ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ ने भारतीय सिनेमा को हिला दिया। एसएस राजामौली की दमदार विजन में प्रभास ने अमरेन्द्र बाहुबली का किरदार निभाया, जो मां सिवागामी की गोद में पलकर महिष्मती के सिंहासन के हकदार बने। ये वो फिल्म हैं, जिसके साथ लोगों के इमोशन्स जुड़े. ‘बाहुबली 2’ के बाद मेकर्स ‘बाहुबली एपिक’ लेकर आए। अब मेकर्स ने इसकी कहानी को आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है, जिसका टीजर भी जारी कर दिया गया है।

यहाँ देखिए टीजर-

बाहुबलीः द इटरनल वॉर का टीजर में इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की मूल कहानी की झलक ही दिखाई गई है, जिससे पता चलता है कि बाहुबली और इंद्रा की कहानी आगे बढ़ने वाली है। इसके अलावा टीजर से एक बात और जाहिर होती है कि ये फिल्म शिव भक्ति पर आधारित होगी।

बाहुबली का पहला एनिमेटेड वर्जन

बाहुबलीः द इटरनल वॉर, बाहुबली सीरीज की पहली एनिमेटेड वर्जन है, जिसकी कहानी अलग समय पर आधारित होगी। इस फिल्म में अमरेंद्र बाहुबली की विरासत को एक अलग नजरिए के साथ पेश किया जाएगा। बता दें, ये एक 3डी एनिमेटेड फिल्म है, जिसकी कहानी को राजामौली डायरेक्टर ईशान शुक्ला के साथ मिलकर अनोखे अंदाज में पेश करने वाले हैं।

ये भी पढ़े- Mastiii 4 Trailer: कॉमेडी के नाम पर एडल्ट जोक्स, डबल मीनिंग डायलॉग्स से भरा है ट्रेलर

‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ को ईशान शुक्ला ने डायरेक्ट किया है. ईशान इंटरनेशनल एनीमेशन कम्युनिटी में बहुत पॉपुलर नाम हैं. उन्होंने अपनी डेब्यू एनिमेशन शॉर्ट फिल्म से ही कई अवॉर्ड जीते थे और वो ‘स्टार वार्स: विजन्स’ का भी एक एपिसोड डायरेक्ट कर चुके हैं. ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ का टीजर देखकर ही कहा जा सकता है कि ईशान देसी जनता के लिए, इंडिया की जड़ों से जुड़ा एक शानदार एनिमेशन एक्सपीरियंस लेकर आ रहे हैं.

ये भी पढ़े- Salman Khan ने दिखाई सॉलिड बॉडी, फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए हैरान

हालांकि फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए जनता को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. क्योंकि ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ दो पार्ट्स में आ रही है और पहला पार्ट 2027 में रिलीज होगा.

ये भी पढ़े-Baahubali The Epic’ की अच्छी शुरुआत, जानें ‘द ताज स्टोरी’ का भी हाल

Back to top button