
Kantara Chapter 1 Trailer: ऋषभ शेट्टी के खूंखार अवतार ने उड़ाए होश, ट्रेलर देख खड़े हुए रोंगटे
Kantara Chapter 1 Trailer: कन्नड़ सिनेमा एक्टर ऋषभ शेट्टी ‘कांतारा’ का पहला चैप्टर लेकर आ रहे हैं. फिल्म के हिंदी ट्रेलर को सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने लॉन्च किया है। तो चलिए जानते हैं कैसा है फिल्म का ट्रेलर…
Kantara Chapter 1 Trailer: ऋषभ शेट्टी साल 2022 में फिल्म ‘कांतारा’ लेकर आए थे और उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया था। अब 3 साल बाद वो इस फिल्म का प्रीक्वल ‘कांतारा- चैप्टर 1’ लेकर आ रहे हैं, जिसे लेकर दर्शक बड़े बेसब्र हैं। इस फिल्म से उन्हें बड़ी उम्मीदें हैं। इस पैन इंडिया फिल्म से सामने आईं झलकियों ने पहले ही सिनेप्रेमियों का उत्साह बढ़ा दिया था। फिल्म की रिलीज से महज 10 दिन पहले उन्होंने इसका ट्रेलर रिलीज किया है, जो देखने में शानदार लगता है।
कांतारा चैप्टर 1′ का रिलीज हुआ ट्रेलर
‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज डेट शुरुआत से ही तय की गई थी. जहां कई फिल्में 21 से 30 दिन पहले अपनी फिल्म की मार्केटिंग जोरों-शोरों से शुरू कर देती है जिसमें टीजर, ट्रेलर सबकुछ रिलीज किया जाता है. वहीं ‘कांतारा चैप्टर 1’ वो फिल्म में से है, जिसने अपनी थिएटर रिलीज से महज 10 दिन पहले सीधा ट्रेलर रिलीज किया है, जो दर्शाता है कि मेकर्स को अपनी फिल्म और ऑडियंस पर पूरा भरोसा है.
कांताराः चैप्टर 1′ रिलीज डेट
यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगू, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुंचेगी। फिल्म ‘कांताराः चैप्टर 1’ के साथ, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है। यह फिल्म लोककथाओं, आस्था और सिनेमा की शानदार कारीगरी का जश्न मनाती है।
ये भी पढ़े- ‘Jolly LLB 3’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, ‘निशानची’ और ‘अजेय’ की डूबी लुटिया
‘कांतारा’ की तरह ‘कांतारा- चैप्टर 1’ के भी लेखक, निर्देशक और हीरो भी ऋषभ शेट्टी ही हैं। फिल्म का निर्माण विजय किरागंदूर ने होम्बले फिल्म्स के बैनर तले किया है। ऋषभ इस फिल्म में एक नागा साधु की भूमिका में नजर आएंगे, जो नश्वर और दिव्य के बीच एक पुल की तरह है। प्राचीन रीति-रिवाज, अलौकिक शक्तियां और आदिवासी संघर्ष, इस अनोखे सिनेमाई अनुभव में टकराने वाले हैं। ये सिर्फ एक प्रीक्वल नहीं, एक मिथक की उत्पत्ति की दास्तान है।
ये भी पढ़े- Kantara Chapter 1 के हिन्दी Trailer का ऐलान, Hrithik Roshan इस दिन करेंगे लॉन्च





