
परिवार से मिलते ही फफककर रो पड़ीं Tanya Mittal, रईसी देख सकपकाए लोग…
Tanya Mittal: बिग बॉस 19 में धमाल मचाने वाली तान्या मित्तल आखिरकार अपने घर ग्वालियर पहुंच गईं। जहां उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। अपने परिवार से मिलने के बाद तान्या फफककर रोने लगीं.
Tanya Mittal: Bigg Boss के घर में हफ्तों तक कैमरों, टास्क और मानसिक दबाव के बीच रहने के बाद जब तान्या ग्वालियर पहुंचीं, तो परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मां-बाप और करीबी रिश्तेदारों को सामने देखकर तान्या की आंखों से आंसू निकल आए। Bigg Boss 19 से बाहर आने के बाद यह तान्या की पहली पारिवारिक मुलाकात थी। गौरतलब है कि Bigg Boss 19 में तान्या मित्तल ने शानदार सफर तय किया और टॉप-5 तक पहुंचते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। शो में उनकी सादगी, साफ बात रखने का अंदाज़ और इमोशनल कनेक्ट दर्शकों को खूब पसंद आया।
पापा से गले लग फूट-फूटकर रोई
वीडियो में आप देखेंगे कि गेट पर फूल मालाएं सजी थीं और तान्या अपने पिता से लिपट कर रो रही थीं. तान्या के पिता भी उन्हीं की तरह काफी सजे-धजे नजर आ रहे थे. तान्या पिता के गले लगकर कहती हैं..मैंने आपका कहीं नाम नहीं लिया कि कोई आपके बारे में बातें ना बनाए. इसके बाद वहां खड़ी दूसरी महिला शायद वह उनकी मां होंगी उन्हें समझाते हुए आगे बढ़ाती हैं और कहती हैं कि आप ही विनर हो. आप रो मत चुप हो जाओ. तान्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
तान्या मित्तल का पहला प्रोजेक्ट
बिग बॉस से बाहर आते ही तान्या को अपना पहला एक्टिंग असाइनमेंट और एक ऐड फिल्म भी मिल गई है। इन्फ्लुएंसर से रियलिटी स्टार बनीं तान्या एक सैलून सर्विस ब्रांड के ऐड में नजर आईं, जिसमें उन्होंने ब्रांड की कोरियाई ब्यूटी सर्विस का प्रचार किया। ऐड में तान्या गुलाबी साड़ी में लिपटी हुई हैं।
Tanya Mittal pohunchi apne Ghar…
Tanya is Super Rich ❤️ #TanyaMittal #BB19 #BiggBoss19 pic.twitter.com/ax3EVTdtLS
— SP INDIAN 🇮🇳 (❤SidHearts❤) (@SPIndian500) December 15, 2025
बता दें कि बिग बॉस में तान्या करीब पूरे सीजन अपने परिवार और घर के बारे में बात करती दिखीं लेकिन कभी भी किसी का नाम नहीं लिया और ना ही किसी तरह की कोई डिटेल शेयर की।





