
Panchayat फेम Aasif Khan को आया था हार्ट अटैक, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
Aasif Khan Suffered Heart Attack: ‘पंचायत’ में दामाद जी बनकर फेम कमाने वाले एक्टर आसिफ खान को हार्ट अटैक आया है। एक्टर हॉस्पिटल में एडमिट हैं, लेकिन अब उनकी तबीयत में सुधार है।
Aasif Khan Suffered Heart Attack: ‘पाताल लोक’ और ‘पंचायत’ में नजर आए आसिफ खान मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। सूत्रों का कहना है कि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है और कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। इसी बीच आसिफ ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपनी दिल की बात कही है।
आसिफ खान ने नोट में क्या लिखा?
आसिफ खान ने एक नोट शेयर करते हुए लिखा- ‘पिछले 36 घंटों में मैंने महसूस किया कि जिंदगी में कुछ भी हो सकता है। जिदंगी को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। हमेशा जिदंगी के लिए शुक्रगुजार रहिए।’ उन्होंने आगे लिखा- ‘याद रखिए जिंदगी में आपके लिए कौन अहम है और हमेशा उन्हें अपने साथ रखें। जिंदगी एक तोहफा है और इसे हमेशा संजोते रहें।’

अब कैसी है आसिफ खान की तबीयत?
दूसरे स्टोरी शेयर करते हुए आसिफ खान ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने बताया है कि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है और वो रिकवर कर रहे हैं. आसिफ ने लिखा- ‘पिछले कुछ घंटों में मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी और मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. अब ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं ठीक हो रहा हूं और पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं. आप सभी का प्यार, चिंता और शुभकामनाओं के लिए दिल से शुक्रिया. आपका साथ मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं बहुत जल्द लौटूंगा. तब तक मुझे अपनी दुआओं और यादों में रखने के लिए थैंक्यू.’
पंचायत सीरीज से फेम पाने वाले आसिफ ने कई फिल्मों और सीरीज में काम किया है। इनमें ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’, ‘परी’, ‘पगलैट’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’, ‘काकूदा’ और इसी साल आई ‘द भूतनी’ शामिल हैं। इसके अलावा वो ‘पंचायत’ के अलावा भी कई वेब सीरीज में नजर आए हैं। इनमें ‘मिर्जापुर’ ‘जमतारा’, ‘पाताल लोक’ और ‘देहाती लड़के’ जैसे शो शामिल हैं।
ये भी पढ़े-
Sidharth-Kiara के घर आई नन्ही राजकुमारी, जश्न में डूबा परिवार
R Madhavan भी अपने बेटे के डिसिप्लिन लाइफस्टाइल से हैरान, बोले-खाना भी उसके लिए एक्सरसाइज
Beta feature
Beta feature





