
मशहूर कॉन्टेंट क्रिएटर मीशा का निधन, 25वें जन्मदिन से 2 दिन पहले गई जान
Misha Agarwal: अपने कॉन्टेंट से सबको हंसाने वालीं मीशा अग्रवाल अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मशहूर कंटेंट क्रिएटर के निधन की खबर ने उनेक फैंस को सदमे में डाल दिया है।
Misha Agarwal: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जानी-मानी डिजिटल क्रिएटर मीशा अग्रवाल का निधन हो गया है। मीशा अपने मजेदार रील्स और मजाकिया कंटेंट के लिए जानी जाती थी। मीशा के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान रह गया। 24 साल की उम्र में मीशा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मीशा के निधन की जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी गई है।
मीशा के निधन की परिवार ने की पुष्टि
मीशा के परिवार ने शुक्रवार, 25 अप्रैल को उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक आधिकारिक बयान साझा किया, जिसके साथ मीशा के निधन की पुष्टि की गई। लेकिन, उनके निधन की वजह के बारे में कुछ नहीं बताया है। परिवार के इस बयान पर मीशा के फैंस ने हैरानी जाहिर की। वहीं कई ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए दुख व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
View this post on Instagram
25वें जन्मदिन से पहले हुआ निधन
बता दें कि सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार मीशा अग्रवाल का निधन 24 अप्रैल को हुआ है। वहीं, ठीक दो दिन बाद यानी 26 अप्रैल को उनका जन्मदिन था। ऐसे में मीशा अपने 25वें जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले ही दुनिया को अलविदा कह गईं। बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर themishaagrawalshow नाम से मीशा के अकाउंट पर उनके तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। फैंस उनके वीडियोज को काफी पसंद करते थे।