
शादी रद्द होने के बाद फिर विवादों में Palash Muchhal, धोखाधड़ी का लगा आरोप
Palash Muchhal: म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल पर सांगली के एक प्रोड्यूसर ने ₹40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस दावे की शुरुआती जांच शुरू कर दी है.
Palash Muchhal: महाराष्ट्र के सांगली में 34 साल के एक्टर और निर्माता विद्यान माने ने सिंगर पलाश मुच्छल पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. रिपोर्टस के मुताबिक, शिकायत में कहा गया है कि पलाश ने उन्हें अपनी फिल्म नजारिया में इनवेस्ट करने और रोल देने का वादा किया, लेकिन फिल्म पूरी ना होने पर विद्यान ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो पलाश ने पैसा वापस नहीं किया. गुरुवार को विद्यान ने पुलिस में FIR दर्ज कराई. पुलिस जांच कर रही है, जबकि पलाश ने अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
‘नजरिया’ फिल्म और मुनाफे का झांसा!
वैभव माने का आरोप है कि पलाश ने उन्हें ‘नजरिया’ नाम की एक फिल्म में पैसा लगाने का ऑफर दिया था. पलाश ने वैभव को भरोसा दिलाया था कि यह फिल्म बहुत जल्द एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और इसमें निवेश करने पर उन्हें तुरंत और मोटा मुनाफा मिलेगा. पलाश के इसी आश्वासन पर भरोसा करते हुए वैभव ने फिल्म के प्रोडक्शन के लिए पैसे देने का फैसला किया था.
शिकायतकर्ता वैभव माने, जो पेशे से फिल्म फाइनेंसर हैं और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त बताए जाते हैं, उन्होंने इस मामले में पूरी जानकारी दी है.
सांगली पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई शिकायत
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय अभिनेता और निर्माता विद्यान माने ने गुरुवार के दिन सांगली पुलिस स्टेशन में पलाश मुच्छल के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। विद्यान ने शिकायत में यह दावा किया है कि पलाश के साथ उनकी मुलाकात 5 दिसंबर 2023 को सांगली में हुई थी। उस समय पलाश ने निर्माता को उनकी अपकमिंग फिल्म नजारिया में निवेश करने का ऑफर दिया था।
ये भी पढ़े- Border 2 Review: ‘बॉर्डर 2’ ने जीता दर्शकों का दिल, फिल्म को शानदार बता रहे लोग
पुलिस शिकायत में दी गई जानकारी के अनुसार, पहली मुलाकात के बाद पलाश और विद्यान की मुलाकात साल 2023 से 2025 के बीच कई बार प्रोजेक्ट के सिलसिले में हुई। बाद में जब पैसे वापसी की मांग की गई, तो पलाश ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क करना सही समझा। बता दें कि पलाश मुच्छल ने अभी तक आरोपों पर कोई रिएक्शन अभी तक नहीं दिया है।
ये भी पढ़े- Subhas Chandra Bose: बोस से लेकर ‘गुमनामी’ तक… देखे नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर बनीं फिल्में-सीरीज





